फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inaugaration

स्थानीय परिवेश की बेहतरी के लिए एक पार्क को अपनाएं व्यक्ति, व्यवसायी और संगठन

विज्ञापन
Inaugaration
जम्मू। स्थानीय परिवेश की बेहतरी के लिए व्यक्ति, व्यवसायी और संगठन एक पार्क को अपनाएं। इसके साथ ही उनका रखरखाव करें और बदलाव लाएं। यह आह्वान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को जम्मू नगर निगम के एडॉप्ट-ए-पार्क पहल के शुभारंभ अवसर पर त्रिकुटा नगर में आयोजित कार्यक्रम में किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने स्थानीय समुदायों के लोगों, संघों और संगठनों को आसपास के पार्कों के रखरखाव और सफाई में योगदान देने की भी अपील की। बताया कि इस पहल के तहत जम्मू शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों द्वारा 17 सार्वजनिक पार्कों को पहले ही गोद लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सुंदर और सुव्यवस्थित पार्कों को स्वच्छ और कूड़े से मुक्त बनाने के लिए लोगों की भागीदारी, सामुदायिक समर्थन की आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए तंत्र बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पेड़ों का संरक्षण करना प्राचीन संस्कृति है। उपराज्यपाल ने अनूठी और महत्वपूर्ण पहल के साथ एक नई क्रांति शुरू करने के लिए डॉ. मिताली गुप्ता और जम्मू नगर निगम को बधाई दी। कहा कि एडॉप्ट-ए-पार्क हर घर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का एक अवसर है। नारों के बजाय पेड़ों और पौधों का संरक्षण हमारे शहर को और अधिक सुंदर बनाएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए स्कूलों, गैर-सरकारी संस्थानों, ग्राम पंचायतों और शहरी वृक्षारोपण समितियों के सहयोग से कई अभियान चला रही है। प्रशासन ने इस साल 1 करोड़ 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसे जिम्मेदार नागरिकों की भागीदारी से पूरा किया जा सकता है। इस मौके पर प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, संभागीय आयुक्त जम्मू राघव लंगर और अवनी लवासा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed