फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In touch with IS supporters, J-K youths quizzed in Nov

मोदी के कश्मीर दौरे के समय IS ने किया था घाटी में संपर्क

Sun, 13 Dec 2015 05:21 PM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
In touch with IS supporters, J-K youths quizzed in Nov

सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ये युवा प्रधानमंत्री के पिछले महीने कश्मीर दौरे के दौरान आईएस के सहयोगियों से इंटरनेट से जुड़े थे।

विज्ञापन


हालांकि सभी युवाओं को आईएस के खतरों पर बताकर और चेतावनी देकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। यह जानकारी सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि कश्मीरी युवक आईएस में रूचि नहीं दिखा रहे हैं, लेकिन कुछ केस ऐसे हैं जिसमें कुछ युवा सोशल नेटवर्किंग साइटस के जरिए आईएस के समर्थकों से मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हां ये युवा आईएस से इंटरनेट पर कनेक्ट थे। कुछ प्रधानमंत्री की सात नवंबर को कश्मीर दौरे से पहले तो कुछ उस दौरान संपर्क में थे। पुलिस ने उन्हें सवाल पूछे। बाद में उन्हें चेतावनी देकर, काउंसलिंग करके उनके परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लश्कर और हिजबुल के लोग लहरा रहे हैं आईएस का झंडा

In touch with IS supporters, J-K youths quizzed in Nov

कुछ युवाओं ने कहा कि इंटरनेट पर बातचीत के दौरान उन्हें नहीं मालूम था कि वो किससे बातचीत कर रहे हैं। आईएस कश्मीर तक पहुंच चुका है इसकी संभावना आज की तारीख में नहीं बढ़ी थी।

ये चिंता का विषय था जब ये लोग कश्मीर के युवाओं से इंटरनेट के द्वारा जुड़ना चाहते हैं। कश्मीर में आईएस के झंडे लहराने की खबरों पर उन्होंने कहा कि ये युवा सिर्फ शुक्रवार को झंडे लहराते हैं।

ये सिर्फ पब्‍लिसिटी के ‌लिए ऐसा करते हैं, जब से प‌ब्‍लिसिटी मिलना कम हुआ है तो आईएस के झंडे लहराना भी कम हो गया है। कश्मीर में आईएस की मौजूदगी पर उन्होंने इंकार कर दिया, लेकिन कहा कि ये भी हो सकता है कि लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के लोग कर रहे हैं।

एजेंस‌ियां कर रही है कश्मीर इंटरनेट की मॉन‌िटर‌िंग

In touch with IS supporters, J-K youths quizzed in Nov

उन्होंने कहा कि एक दूसरे से होड़ करने के लिए ही ये एक तरह के कपड़े पहनते हैं और वह या तो लश्कर में या फिर आईएस ज्वाइन कर लेगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर के इंटरनेट ट्रैफिक को मॉनिटर कर रही हैं।  

जिसमें युवाओं का आईएस में रुच‌ि देखा जा रहा है। एजेंसियां इस वक्‍त हर गत‌िव‌िध‌ि पर नजरें बनाए हुए हैं। लश्कर ने पिछले ही महीने आईएस से अपनी दूरी का बयान दिया था।

लश्कर के एक प्रवक्ता ने कहा था कि कश्मीर के लोग किसी भी बाहर के ग्रुप से सहयोग नहीं मांगना चाहते हैं। उन्होंने आईएस को एक एंटी इस्लाम‌‌‌िक पश्चिमी देशों की की उपज बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed