फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In ten months, NC government is limited to transfers and promotions

Jammu News: दस माह में एनसी सरकार ट्रांसफर-प्रमोशन तक सीमित

विज्ञापन
In ten months, NC government is limited to transfers and promotions
पुंछ में जिला पदा​धिकारियों की बैठक में भाग लेते प्रदेश अध्यक्ष सतशर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने एनसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दस महीने के कार्यकाल में सरकार ने कुछ नहीं किया। सिवाय ट्रांसफर-प्रमोशन के। लोगों को स्टेट हुड तो कभी उपराज्यपाल का नाम लेकर गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कोल बुधवार को पुंछ प्रवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस सेवा कार्य करते हुए मनाने और मन की बात को हर बूथ स्तर पर सुनने का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया। इस अवसर पर सत शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए नेशनल काॅन्फ्रेंस और उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस महीनों में इन्होंने ने कुछ नहीं किया सिवाए ट्रांसफर और प्रमोशन के । ऐसे में लोगों को गुमराह करने के लिए कभी स्टेट हुड तो कभी उपराज्यपाल को लेकर कुछ भी कहते रहते हैं। उपराज्यपाल के पास मात्र दस प्रतिशत वित्त वाला विभाग है और उमर साहब के पास नब्बे प्रतिशत है लेकिन वह कुछ नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उचित समय आने पर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। लेकिन यह लोग उचित समय आने ही नहीं देना चाहते हैं। बैठक के बाद दोनों नेता लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed