फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In Nanak Nagar, a tailor strangled his wife to death following a domestic dispute.

आधी रात चीखती रही सुमिता, हैवान बना पति: देर से घर आई पत्नी की गला घोंट कर हत्या; बच्चों के सामने मां की मौत

Fri, 29 May 2026 12:45 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 29 May 2026 12:45 PM IST
सार

जम्मू के नानक नगर में घरेलू विवाद के चलते एक दर्जी ने अपनी पत्नी सुमिता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी, क्योंकि वह बाजार से देर से घर लौटी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
In Nanak Nagar, a tailor strangled his wife to death following a domestic dispute.
देरी से घर आई पत्नी की गला घोंट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानक नगर में घरेलू विवाद के बाद दर्जी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की वजह सिर्फ इतनी थी कि महिला बाजार से घर देरी से लौटी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला कमलेश कुमार पत्नी सुमिता देवी (33) और दो बच्चों के साथ नानक नगर में किराये के मकान में रहता है। वह सिलाई (दर्जी) का काम करता है। वीरवार शाम सुमिता बाजार से कुछ सामान खरीदने गई थी। जब वह लौटी तो देर होने को लेकर कमलेश ने पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन




देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आधी रात को दोनों के बीच मारपीट होने लगी। करीब एक बजे विवाद और बढ़ गया। सहमे हुए बच्चों के सामने ही कमलेश ने सुमिता को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बच्चों ने बताया कि मां दर्द से चिल्ला रही थी जिसे देखकर उन्होंने जोर-जोर से रोना शुरू किया लेकिन आधी रात को कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया। इसी बीच आरोपी ने सुमिता का गला दबा दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रोते हुए बच्चे बोले-पापा ने जब मां का गला दबाया तो वह नीचे गिर गईं। उसके बाद नहीं उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह हुआ वारदात का खुलासा...
सुबह होने पर जब सुमिता के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। लोगों ने तुरंत गांधी नगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात के बाद महिलाएं अनाथ हुए बच्चों को ढांढस बंधाने पहुंचीं। पड़ोसियों ने बताया कि कमलेश अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था जिससे सुमिता काफी परेशान रहती थी।

आरोपी पति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। -जय पाल शर्मा, एसएचओ, गांधी नगर

खुद को आग लगाने वाली युवती की मौत
डोगरा चौक में मंदिर-मस्जिद पॉइंट पर खुद को आग लगाने वाली युवती की मौत हो गई। वीरवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया है। 25 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा ने 21 मई को खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। उसका चेहरा छोड़कर गर्दन के नीचे का लगभग 70 फीसदी शरीर झुलस गया था। जांच में सामने आया था कि छात्रा का युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से प्रेमी फोन नहीं उठा रहा था जिससे वह सदमे में थी। वह लगातार प्रेमी से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी लेकिन युवक कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था। रिश्ते में आए तनाव से आहत होकर युवती प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर डोगरा चौक पहुंची। इसके बाद शिव मंदिर के नीचे अखाड़े में युवक के साथ बैठी। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बातचीत के दौरान ही अचानक गुस्से में आकर युवती ने खुद पर पेट्रोल फेंक लिया और माचिस जलाकर आग के हवाले कर दिया था। नबावाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। हालांकि शिकायत के बाद जांच चल रही है।


ई-बस में बेसुध मिला नगर निगम कर्मी, मौत
ई-बस में नगर निगम कर्मचारी अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डॉ. सोनी सिंह ने बताया कि ब्राह्मणा के बीरपुर निवासी वासुदेव सिंह (58) को अस्पताल लाया गया था। एसएचओ नवाबाद विकास ने बताया कि वासुदेव सिंह घर से नगर निगम स्थित टाउन हाल के लिए ई-बस से जा रहे थे। ज्यूल चौक पर जैसे ही ई-बस पहुंची, वासुदेव सिंह की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर बस में गिर गए। आनन-फानन में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed