{"_id":"608d08308ebc3e8d320f5a64","slug":"in-jammu-kashmir-those-above-18-could-not-get-vaccinated-from-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में एक मई से नहीं लग पाए 18 से ऊपर वालों को टीका, जानिए कब शुरू होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में एक मई से नहीं लग पाए 18 से ऊपर वालों को टीका, जानिए कब शुरू होगा टीकाकरण
Sat, 01 May 2021 01:20 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 01 May 2021 01:20 PM IST
सार
स्वास्थ्य सचिव बोले, इस आयु वर्ग के 65 लाख लोगों को अगले महीने से वैक्सीन लगाने की तैयारी। विभाग ने कहा, न पहुंचे केंद्रों पर, टीकाकरण की तिथि का करें इंतजार।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 18 से 45 साल के युवाओं के लिए शुरू होने वाला टीकाकरण अभियान वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण अपनी नियत तिथि एक मई से शुरू नहीं हो पाएगा। टीकाकरण की नई तिथि की घोषणा वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार वैक्सीन की खेप प्रदेश में 20 मई तक पहुंचने की उम्मीद है। पूरे देश में टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के 65 लाख लोगों को एक मई से वैक्सीन देने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों से आग्रह किया है कि वे शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर न जाएं। डुल्लू ने बताया कि 18 से 45 साल की आयु वालों के लिए 1.24 करोड़ डोज का ऑडर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सख्ती से लॉकडाउन लागू, कंटीले तार लगा चौक-चौराहे किए बंद,देखिए तस्वीरें
पूरे प्रदेश में तीन से चार हजार टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि टीकाकरण केंद्रों पर किसी प्रकार की भीड़ न हो और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए इस आयु वर्ग के लोग कोविन एप पर प्री रजिस्ट्रेशन करवा लें।
45 साल से ऊपर वालों का जारी रहेगा टीकाकरण
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी के सचिव सिमरनदीप सिंह ने कहा कि 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण जारी रहेगा। अब तक 45 साल से ऊपर वाले 22 लाख लोगों को टीका लग चुका है।