फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In 12 hours, 100 soldiers and shouts of victory, a 110-foot temporary bridge was built on the fourth bridge

Jammu Landslide: 12 घंटे...100 जवान, भारत माता के जयघोष के बीच तैयार कर दिया सेना ने 110 फीट लंबा अस्थाई पुल

Sat, 30 Aug 2025 11:04 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 30 Aug 2025 11:04 AM IST
सार

बाढ़ में क्षतिग्रस्त भगवती नगर चौथे पुल पर सेना की टाइगर डिवीजन ने मात्र 12 घंटे में 110 फीट का अस्थायी बेली ब्रिज तैयार कर यातायात बहाल किया। 100 जवानों की टीम ने चुनौतीपूर्ण हालात में पुल का निर्माण किया।

विज्ञापन
In 12 hours, 100 soldiers and shouts of victory, a 110-foot temporary bridge was built on the fourth bridge
बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल पर सेना ने किया लोहे के पुल का निर्माण - फोटो : सेना

विस्तार

बाढ़ से क्षतिग्रस्त भगवती नगर चौथे पुल पर सेना ने अस्थायी निर्माण किया है। जिससे पुल पर दोबारा यातायात बहाल हो गया है। सेना की टाइगर डिवीजन के 100 जवानों ने मात्र 12 घंटों में 110 फीट का बेली ब्रिज बना दिया। पुल बनाते वक्त जवानों का जोश देखते ही बनता था।

विज्ञापन


पसीने से तरबतर जवान पुल का हरेक हिस्सा जोड़ते समय जयघोष लगाते दिखे। सुबह 6 बजे पुल का निर्माण शुरू किया गया था और शाम 6 बजे तक पुल को बना दिया गया। रात 8 बजे सेना के वाहन ने पुल से गुजर कर इसका ट्रायल किया। शनिवार सुबह पुल पर अन्य वाहनों का यातायात बहाल होगा। इस मौके पर पहुंचे टाइगर डिवीजन के जीओसी मुकेश भनवाला ने पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि टाइगर डिवीजन के इंजीनियर्स ने ब्रिज बना दिया। बह गए रास्ते और सीमित कार्यस्थल को पार करते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद इसे तैयार किया। बता दें इस पुल का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि दूसरे हिस्से में भी दरारें आ गई थीं।

इससे पुल पर आवाजाही बंद हो गई थी। सेना ने बेलिचराना की तरफ से भगवती नगर तक के एक हिस्से पर लोहे का अस्थायी पुल तैयार किया है। वहीं सेना की राइजिंग स्टार कार्प ने जम्मू, सांबा, कठुआ, पठानकोट और गुरदासपुर में बाढ़ से कई लोगों को बचाने का कार्य शुक्रवार भी जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed