{"_id":"592eeb374f1c1ba915bdd4f9","slug":"improves-the-situation-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में हालात सुधरे, पाबंदियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में हालात सुधरे, पाबंदियां जारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Wed, 31 May 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
KASHMIR
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में शनिवार को हिज्ब कमांडर सब्जार अहमद भट के एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बुधवार को हालात में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अभी कई जगह पाबंदियां जारी हैं।
जानकारी के अनुसार घाटी में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अलावा करीब सभी जिलों में दुकानें, कारोबारी इदारे आदि खुले रहे। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में सुबह दुकानें खुलने पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की, जिसके चलते एक बार फिर वहां बंद का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का भी प्रयोग किया।
वहीं एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा के अलावा मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एहतियातन तौर पर स्कूल, कालेज बंद रहे। श्रीनगर जिले में केवल हायर सेकेंडरी स्कूल और डिग्री कालेज बंद रहे। इसके अलावा गांदरबल और कुपवाड़ा जिले में भी कुछ स्कूल, कालेज बंद रहे।
विज्ञापन
प्रशासन ने मंगलवार देर रात के बाद से प्रीपेड मोबाइल सेवाएं बहाल कर दी हैं, लेकिन दक्षिणी कश्मीर के त्राल और अवंतीपोरा में अभी भी इन सेवाओं के बंद रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल अभी भी पूरी घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध जारी है।