{"_id":"8e6b0feec8f1ca9f2e84c10fba4e6c9a","slug":"important-news-for-vaishno-devi-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णों देवी जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णों देवी जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Jul 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार छह दिन तक कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलीकाप्टर सेवा बाधित रहने के बाद रविवार की सुबह त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध कम होने पर उड़ानों का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ ही देर में धुंध ने त्रिकुटा पहाड़ियों को फिर से चपेट में ले लिया, जिससे हेलीकाप्टर सेवा फिर रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम तक 27 हजार से अधिक भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। सुबह के समय त्रिकुटा पहाड़ियों पर से धुंध की चादर भी गायब थी। हेलीकाप्टर से बुकिंग करवा चुके यात्रियों ने ऐसे में राहत की सांस ली तथा उड़ानों का सिलसिला शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्यारह बजे के करीब धुंध ने फिर से अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया। इसलिए साढ़े ग्यारह बजे उड़ानों का सिलसिला फिर रोकना पड़ा। कई भक्तों को घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
इस बीच दोपहर करीब तीन बजे भवन सहित आधार शिविर कटड़ा में मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिससे भवन मार्ग पर आवाजाही करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ने लगी। भवन मार्ग पर यात्री शेडों का सहारा लेकर आगे बढ़ते देखे गए।