फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   impact of shutdown by separatists in Jammu-Kashmir examinations postponed, today protest Lal Chowk

J&K: अलगाववादियों की ओर से बुलाए गए बंद का दिखा असर, परीक्षाएं स्थगित, आज लाल चौक पर देंगे धरना

Tue, 23 Oct 2018 02:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 23 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
impact of shutdown by separatists in Jammu-Kashmir examinations postponed, today protest Lal Chowk
बंद के दौरान पत्थरबाजों पर नियंत्रण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेड़ के बाद हुए विस्फोट में सात नागरिकों की मौत पर अलगाववादियों के बंद को देखते हुए सोमवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। शहर में धारा 144 लगाई गई थी। कुछ इलाकों में पत्थरबाजी की घटना भी हुई। कई जगहों पर लोगों ने रैलियां निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को लाल चौक पर धरना देने का एलान किया गया है। कश्मीर चैंबर आफ कामर्स, कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति और ऑटो रिक्शा डाइवर्स एसोसिएशन ने भी बंद का समर्थन किया था।

विज्ञापन


सैय्यद अली शाह गिलानी, मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) की ओर से कुलगाम घटना को लेकर दी गई बंद की कॉल का अच्छा खासा असर देखने को मिला। सभी दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, पेट्रोल पंप आदि बंद रहे। सड़कों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट गायब रहा। उपद्रवियों से निपटने के लिए संवेदनशील इलाकों में तारबंदी की गई थी। 
विज्ञापन


सोपोर में शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने रैली निकाली। इस दौरान राष्ट्र विरोधी और सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने भी एक प्रदर्शन रैली का नेतृत्व किया। दक्षिणी कश्मीर के कुछ इलाकों में भी पत्थरबाजी हुई। हिंसा की आशंका में बारामुला-बनिहाल रेल लाइन पर रेल सेवा स्थगित रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाएं स्थगित
बंद को देखते हुए जम्मू कश्मीर स्कूल बोर्ड तथा इस्लामिक यूनिवर्सिटी ने सोमवार की परीक्षाएं स्थगित कर दीं। बंद के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए यह फैसला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed