फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IMD to install Doppler Radar in Srinagar for accurate weather forecast

श्रीनगर में लगेगा सी-बैंड Doppler Radar

Thu, 02 Apr 2015 02:13 AM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
IMD to install Doppler Radar in Srinagar for accurate weather forecast

भारतीय मौसम विभाग की ओर से श्रीनगर में सी-बैंड पांच सौ किलोमीटर परिधि क्षमता वाला डापलर राडार स्थापित करने जा रहा है। यह डापलर राडार की सुविधा अगले दो वर्षों में हो जाएगी जिससे जम्मू कश्मीर के मौसम की सही जानकारी लोगों तक पहुंच सकेगी।

विज्ञापन


इस आशय की जानकारी श्रीनगर मौसम विभाग द्वारा राज्य के राज्यपाल एनएन वोहरा को दी गई जो रामबाग के मौसम विभाग का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरे के दौरान राज्यपालप ने झेलम बांध व शहर के कई हिस्सों का राज्यपाल ने मुआयना किया। गौरतलब है कि राज्यपाल श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।
विज्ञापन


सी-बैंड डापलर राडार की क्षमता लग जाने से राज्य में भारी बारिश, बादल फटने, बर्फबारी व बर्फीले तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व जानकारी सही तरीके से मिल सकेगी। राज्यपाल ने श्रीनगर मौसम विभाग में लगाए गए नए एक्स बैंड राडार का मुआयना किया तथा इसकी खासियत के बारे में पूरी जानकारी मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस द्वारा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राडार बताएगा कब आएगी बाढ़

IMD to install Doppler Radar in Srinagar for accurate weather forecast

इस नए राडार सौ किलोमीटर परिधि क्षमता वाला है जिससे फिलहाल राज्य के मौसम के बारे में पूरी जानकारी मिल रही है। इस संदर्भ में मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए और पहले से ही राज्यपाल केंद्रीय विज्ञान व तकनीकी मंत्रालय व अर्थ साइंस से संपर्क में हैं ताकि यहां पर सी -बैंड डापलर राडार को स्थापित किया जा सके।

इस नई राडार सुविधा से मौसम की सही जानकारी ही नहीं मिल सकेगी बल्कि बाढ़ की स्थिति के बारे में भी लोग अवगत हो सकेंगे।

बताया जा रहा है कि इस सी-बैंड डापलर राडार के जरिए माता वैष्णो देवी व खासकर अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी हद तक मौसम विभाग द्वारा सही जानकारी मिल सकेगी। राज्यपाल से लोटस ने राज्य में 1 व 4 अप्रैल तक खराब रहने के बारे में बताया।

65 सड़कें, 66 ब्रिज क्षतिग्रस्त

IMD to install Doppler Radar in Srinagar for accurate weather forecast

पब्लिक वर्क्स के राज्यमंत्री सुनील कुमार शर्मा ने विधानसभा को सूचित किया कि सितंबर 2014 में आई बाढ़ में सूरनकोट विधानसभा क्षेत्र की 65 सड़कें बुरी तरह टूट गईं।

इसके अलावा 66 ब्रिज क्षतिग्रस्त हुई, जिनमें से 47 आंशिक रूप से टूटे। चौधरी मोहम्मद अकरम के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि मुगल रोड पर पीर की गली से लेकर बफलियाज तक 43.60 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई हैं।

मंत्री ने अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों का ब्योरा देते हुए सूचित किया कि इन सड़कों को जल्द पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed