फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   illegal clinics to be demolished soon

अवैध क्लीनिकों पर अब चलेगा शासन का डंडा

Fri, 22 Aug 2014 01:59 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
illegal clinics to be demolished soon

जम्मू संभाग में अवैध तरीके से चल रहे नर्सिंग होम पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दस जिलों के सीएमओ और ब्लाक मेडिकल अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में ऐसे होम की सूची देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अगले कुछ दिनों में विभाग की ओर से अवैध क्लीनिकों और नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जाएगी। रियासत में खासकर दूरवर्ती क्षेत्रों में ऐसे कई अवैध क्लीनिकों के सक्रिय होने की शिकायतों पर यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह पठानिया का कहना है कि अवैध क्लीनिकों और नर्सिंग होम पर नकेल कसने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कई इलाकों में ऐसे होम और क्लीनिक सीज भी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार की जा रही हैं अवैध क्लीनिकों की सूची

illegal clinics to be demolished soon

जम्मू संभाग की बात करें तो स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू के अधीन जिला जम्मू में सबसे ज्यादा 27 नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। इसी तहर सांबा में पांच, कठुआ में एक, उधमपुर में तीन, राजोरी में दो और किश्तवाड़ में एक नर्सिंग होम पंजीकृत है।

हाल ही में विभागीय कार्रवाई में राजोरी और पुंछ में कई अवैध क्लीनिकों को सीज किया जा चुका है। जम्मू में भी सभी ब्लाक मेडिकल आफिसरों को सभी ऐसी क्लीनिकों की सूची तैयार करने को कहा गया है।

जिसमें अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच कमेटियों को पंजीकृत क्लीनिकों के सभी कागजों की जांच करने के साथ अन्य बिंदुओं पर काम करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed