फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   iit, skill development

Jammu News: आईआईटी में जुटे देश भर के छात्र, नवाचार और कौशल विकास सीखेंगे

विज्ञापन
iit, skill development
आईआईटी में डिजाइनोवेशन इंटर्न​शिप प्रोग्राम में जुटे प्रतिभागी। स्रोत: संस्थान। - फोटो : samvad
जम्मू। आईआईटी जम्मू में वीरवार से डिजाइनोवेशन – डिजाइन, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू हुआ। इसमें छात्र नवाचार, कौशल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानेंगे। प्रोग्राम का मकसद छात्रों को उद्योगों की भविष्य की आवश्यकताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

इससे पूर्व संस्थान के सेंटर फॉर एसेंशियल स्किल्स और सेंट्रल वर्कशॉप की ओर से हो रहे इस प्रोग्राम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि यूफ्लेक्स लिमिटेड के जीएम संदीप कुमार ने किया। इस प्रोग्राम में देश भर के 11 राज्यों से मैकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंडस्ट्रियल डिजाइन, रोबोटिक्स आदि के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। वे विशेषज्ञों के संबोधन के साथ ही प्रयोगशाला सत्र, औद्योगिक भ्रमण, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, प्रोटोटाइप डेवलपमेंट में हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग हासिल करेंगे। इस दौरान सेंट्रल वर्कशॉप के प्रोफेसर इन-चार्ज, डॉ. आकाश आवले, अरुण कुमार, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed