{"_id":"64e7c1dd79442641e2067b64","slug":"iit-jammu-sanskrit-education-news-jammu-news-c-10-jam1008-188051-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईआईटी जम्मू में इंजीनियरिंग के साथ संस्कृत भी पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईआईटी जम्मू में इंजीनियरिंग के साथ संस्कृत भी पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में 29 अगस्त से संस्कृत की कक्षाएं लगेंगी। आईआईटी जम्मू के साथ अन्य संस्थानों के छात्र भी दाखिला ले सकेंगे। समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिला होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से पढ़ाई करवाई जाएगी। सर्टिफिकेट कोर्स में संस्कृत का मूल ज्ञान सिखाया जाएगा। एक बैच में 50 छात्रों को शामिल किया जाएगा। संस्कृत के शिक्षण केंद्र के अनिवार्य कौशल के तहत यह कोर्स करवाया जा रहा है। संस्कृत के शिक्षक विश्वरूप बेज ने कहा कि छात्रों को डिप्लोमा कोर्स में भी दाखिले का मौका दिया जाएगा। इसके लिए सर्टिफिकेट जरूरी होगा। बीते साल इसके लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रणवीर सिंह परिसर कोट भलवाल और आईआईटी के बीच करार हुआ था। इसके अलावा रामकृष्ण मिशन परमहंस उदयवाला में भी संस्कृत का दस दिवसीय कोर्स करवाया जा रहा है।
केंद्रीय विवि में भी करवाया जा रहा कोर्स, अब डिग्री की तैयारी
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में भी सेंटर ऑफ इसेंशियल स्किल के तहत संस्कृत कोर्स करवाया जा रहा है। वहीं विश्वविद्यालय संस्कृत में पीजी डिग्री शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें शिक्षकों के पदों की मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी मिलने के बाद डिग्री शुरू की जाएगी। संस्कृत के प्रचार के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में दो साल पहले संस्कृत विषय में पीजी डिग्री शुरू की गई है। जम्मू विवि में लंबे समय से विभाग संचालित है। कोट भलवाल संस्कृत विश्वविद्यालय में भी संस्कृत से संबंधित कई विषयों की पढ़ाई करवाई जा रही है। कश्मीर विश्वविद्यालय में भी संस्कृत विभाग कई सालों से चलता है। वहां एक और संस्कृत विश्वविद्यालय शुरू करने के लिए कई विशेषज्ञों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।