फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IIMC Organised Cyclonethone

Jammu News: आईआईएमसी में साइक्लोथॉन, स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
IIMC Organised Cyclonethone
आईआईएमसी जम्मू में आयोजित साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले छात्र व संकाय सदस्य
जम्मू। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में वीरवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों के साथ ही संकाय सदस्यों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

साइक्लोथॉन को आईआईएमसी जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइक्लोथॉन परिसर से शुरू होकर हॉस्टल और आस-पास के गांवों से होते हुए फिर परिसर में पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के संदेश को ग्रामीणों तक पहुंचाया और सभी को अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का संदेश दिया।

डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि संस्थान में हिंदी पखवाड़ा और स्वच्छता पखवाड़ा जारी है। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी चल रहा है। इन कार्यक्रमों के तहत अलग-अलग गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसी क्रम में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत साइकिल रैली हुई है। इसमें विद्यार्थियों को उनके स्वस्थ के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वहीं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत छह और पौधे लगाए और देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. विनीत उत्पल, सहायक प्रोफेसर डॉ. राविया गुप्ता, शिक्षण एवं आकादमिक सहयोगी राजीव कुमार, मधुसूदन, गुलशन कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed