{"_id":"60e35c738ebc3ec7d87729f6","slug":"iim-employee-found-dead-in-jammu-jammu-city-news-jmu238848952","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मृत मिला आईआईएम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में मृत मिला आईआईएम कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फ्लायं मंडाल में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक आईआईएम संस्थान में कार्यरत था। वह घर में अकेला ही रहता था। रविवार की देर रात उसके कमरे से शव को बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक रोशन लाल कुछ दिन से घर के बाहर नहीं आया और न ही इसके बारे किसी को कोई सूचना थी। वह अपने घर में अकेला ही रहता था। रविवार की रात को जब घर से बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब कमरे को खोला तो शव पड़ा मिला, जो गर्मी की वजह से काफी खराब हो चुका था। काफी बदबू भी आ रही थी। पुलिस का कहना है कि रोशन अकेला ही रहता था। वह तीन दिन से ड्यूूटी पर भी नहीं गया था। रोशन लाल घर पर अकेले ही रहता था। उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। पिता के स्थान पर उसकी आईआईआईएम में नौकरी लगी थी। रोशन लाल की दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
ग्रुप सेंटर में फंदे पर लटकता मिला सीआरपीएफ कर्मी
जम्मू। सीआरपीएफ के बनतालाब स्थित ग्रुप सेंटर में सोमवार को एक कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मनोज मलिक सीआरपीएफ के क्वार्टर में अकेला ही रहता था, जबकि परिवार बिहार में रहता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
मृतक मनोज मलिक बिहार के समस्तीपुर जिले के दानिशपुर मऊ का रहने वाला था। सोमवार की सुबह मनोज मलिक के शव को कुछ जवानों ने एक इमारत में रस्सी के फंदे से लटका पाया। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने चिन्नौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
टैंकर की टक्कर से नेपाल नागरिक की मौत
जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में टैंकर की टक्कर से नेपाली नागरिक की मौत हो गई। मृतक राज जयशी मानसिक रूप से पीड़ित था। रविवार की रात को एक टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार हादसे में तीसरे घायल ने भी दम तोड़ा
जम्मू। घरोटा पुलिस स्टेशन अंतर्गत कार हादसे में घायल एक और युवक की मौत हो गई। मूल रूप से पुंछ और इस समय जम्मू के रेशमघर कालोनी में रहने वाले रोमी सूदन ने सोमवार को जीएमसी में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य युवक सन्नी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
रविवार को हुए हादसे में पहले ही नितिन कुमार और सोनू निवासी रेशमघर की मौत हो गई थी। यह चारों युवक जम्मू से अखनूर की तरफ जा रहे थे। तभी घरोटा के पास कार का चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे कार एक शेड में जा घुसी। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सोमवार को एक और ने दम तोड़ दिया।
एसएचओ घरोटा ख्याती मान खजूरिया का कहना है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि हादसे के समय कार की गति काफी तेज थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। कार दीवार तोड़कर शेड में जा घुसी थी।