फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IGP Kashmir IPS Vijay Kumar along with crpf officer visits Kulgam Reviews security scenario  

कुलगाम पहुंचे आईजी विजय: कहा- आतंकियों के मददगारों पर कड़ी निगरानी रखें, पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा पर हुई चर्चा

Sat, 12 Mar 2022 06:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 06:32 PM IST
सार

आईजी विजय कुमार ने जिले के अधिकारियों से विशिष्ट खुफिया जानकारी एकत्रित करने के लिए कहा। साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने और जिले में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात दोहरायी। उन्होंने अधिकारियों को आतंकवादियों के मददगारों पर कड़ी निगरानी रखने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
IGP Kashmir IPS Vijay Kumar along with crpf officer visits Kulgam Reviews security scenario  
IG Vijay Kumar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार शनिवार को दक्षिणी कश्मीर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुलगाम जिले के डीसी, एसएसपी, सीओ सीआरपीएफ व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकार ली। आईजीपी कश्मीर के साथ डीआईजी-एसकेआर और डीआईजी सीआरपीएफ भी थे। 

विज्ञापन


जिले के अधिकारियों ने आईजी को मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, मौजूदा सुरक्षा ग्रिड, और जिले में चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अपनाए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों की विस्तृत सुरक्षा समीक्षा पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


संबंधितों को मौजूदा सुरक्षा और अन्य उपायों पर फिर से विचार करने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया गया। आईजीपी कश्मीर ने अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए उनसे सामान्य सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने और जमीन पर काम करने वाली एजेंसियों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed