फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ig muneer khan says such terror attacks will continue to happen as long as Pakistan is our neigbour

श्रीनगर हमले में एक ASI शहीद, 3 आतंकी ढेर; IG बोले- जब तक पाकिस्तान है ऐसे हमले होते रहेंगे

Tue, 03 Oct 2017 05:48 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Tue, 03 Oct 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
ig muneer khan says such terror attacks will continue to happen as long as Pakistan is our neigbour
आईजी मुनीर खान
जम्मू- कश्मीर में सुबह बीएसएफ कैंप पर हुए हमले में तीन आतंकी मारे गए जबकि एक एएसआई शहीद हो गया। आईजी मुनीर खान ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। उन्होंने यह जानकारी हमले के संबंध में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। 
विज्ञापन

 
खान ने कहा कि जब तक पाकिस्तान जैसा देश हमारा पड़ोसी है तब तक ऐसे हमले जारी रहेंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।
 
मुनीर खान ने कहा कि हमें 6-7 और आतंकवादियों की तलाश है और हम जल्द ही उन्हें भी निष्क्रिय कर देंगे। 
 
आईजी ने कहा कि एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने तुरंत मार गिराया जबकि दो की बाद में मुठभेड़ के दौरान मौत हुई। इस तरह कुल तीन आतंकी अब तक मारे जा चुके हैं। 
 



बता दें कि जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह करीब सवा चार बजे बीएसएफ कैंप पर फिदायीन हमला हुआ। आतंकियों का ये हमला 182 बटालियन कैंप पर था। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने  2 आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान बीएसएफ का एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गया। 

हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। आईजी मुनीर खान ने बताया है कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed