फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IG Inspection

Jammu News: आईजी ने गांधीनगर से सतवारी तक परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
IG Inspection
शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा करने निकले आईजी के साथ वरिष्ठ पुलिस अ​धिकारी स्रोत पुलिस
- सार्वजनिक सुरक्षा मजबूत करने और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने तेजिंद्र सिंह ने शनिवार देर शाम गांधीनगर से सतवारी तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ जम्मू के पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और पुलिस की तैनाती तथा गश्त व्यवस्था को देखा।
इस दौरान पुलिस टीम ने अप्सरा रोड, गांधी नगर से सतवारी तक रूट मार्च किया। रूट मार्च के दौरान प्रमुख स्थानों और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी और लोगों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों को भी परखा।
विज्ञापन

आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जवानों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है। किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले आईजी ने जम्मू उत्तर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed