फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If u Indians,there arelive in india: rajnath singh

राजनाथ ने बीफ खाने वाले मंत्रियों पर दिया बड़ा बयान

Thu, 28 May 2015 11:59 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
If u Indians,there arelive in india: rajnath singh

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी के बीफ खाने वालों को पाकिस्तान जाने और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के बीफ खाने संबंधी बयानों पर कहा कि जो भारत वासी हैं, वे भारत में ही रहें। पत्रकारों के सवालों के जवाब में गृह मंत्री ने यह जवाब दिया।

विज्ञापन


वहीं, एम्स और कृत्रिम झील के लिए जम्मू बंद पर चिंता जताते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू के हितों को बरकरार रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जम्मू में एम्स मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा दिल्ली आएं। उन्होंने कहा कि वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संदर्भ में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत के उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की भी प्रधानमंत्री से मुलाकात करवाई जाएगी, ताकि मसले का हल निकल सके।

मोदी सरकार में कोई घोटाला नहीं

If u Indians,there arelive in india: rajnath singh

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली यूपीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दस साल के शासन काल में जो घोटाले और भ्रष्टाचार नहीं थम पाए, उसे मोदी सरकार ने एक साल में ही रोक लिया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में मोदी सरकार के दामन में भ्रष्टाचार का एक दाग भी नहीं लगा।

जम्मू में बुधवार को जन कल्याण पर्व कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपीए के साइलेंट मोड से अब मोदी सरकार के एक्शन मोड में रहने से भ्रष्टाचार पर तो रोक लगी ही, देश के राजकोष में भी बढ़ोतरी हुई है। अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि कुल 204 कोयला खदानों में से 27 की ही अभी नीलामी की गई है। इससे एक लाख 91 हजार करोड़ रुपये देश के खजाने में जुड़े है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के मजबूत इरादों का पता इसी से चलता है कि आज पूरा विश्व सरकार के एक साल के कार्यकाल की समीक्षा में जुटा है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर चर्चा हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियां भी 20 देशों में भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बता रही हैं।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से नीतिगत फैसले शुरू होने खासतौर से मेक इन इंडिया स्कीम से विदेशी निवेशकों को देश में निवेश के लिए प्रेरित करने से आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव आएगा। रोजगार के नये अवसर तो पैदा होंगे ही भारत में बनने वाले सामान पर मेक इन इंडिया लिखा होगा।

अमेरिका, जर्मनी में भी भारतीय सामान बिकेगा। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने एक साल में ही चालीस रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी दी। खास बात यह है कि जिन देशों से भारत हथियार खरीदेगा, उन देशों को इस शर्त को पूरा करना होगा कि पचास फीसदी राशि को भारत में ही निवेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed