फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If the road is not built, then the Jammu-Poonch highway will be closed

सड़क नहीं बनी तो जम्मू-पुंछ हाईवे करेंगे बंद

विज्ञापन
If the road is not built, then the Jammu-Poonch highway will be closed
सड़क मार्ग नहीं बनने पर विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : REASI
पौनी। तहसील के गाई गोदर गांव के लोगों ने सड़क मार्ग के कार्य को एक सप्ताह के भीतर शुरू नहीं करवाने तथा सड़क नहीं बनाए जाने की सुरत में जम्मू पुंछ हाईवे बंद कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बुधवार को कई ग्रामीण गांव के एक स्थान पर इकट्ठा हुए जहां पर संबंधित विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद सरपंच सुषमा कुमारी, पंच राजकुमार, पंच चुन्नी लाल, राम प्यारी, स्थानीय विशाखा शर्मा, हरदयाल शर्मा, तिलक राज शर्मा, राम लाल शर्मा ने बताया कि उनके गांव की सड़क को बनाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है विभाग तथा ठेकेदार के बीच हुए विवाद के बीच लगभग एक किलोमीटर सड़क मार्ग को बनाने का काम बीच में से बंद कर दिया गया है। पुरा रास्ता कच्चा तथा मिट्टी व पत्थरों से भरा पड़ा है। सड़क नहीं होने के कारण उनके गांव कोई सवारी वाहन भी नहीं चलता। वह लोग सुबह पैदल ही मुख्य सड़क मार्ग तक आते है। स्कूलों में जाने वाले बच्चों को सुबह छह बजे ही घर से निकलना पड़ता है जिसके बाद ही वह समय पर स्कूलों में पहुंच पाते है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने बुधवार को ही हाईवे बंद करना था लेकिन प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने बंद करना टाल दिया। वहीं बाद में गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार पौनी से मिला, जिन्होंने लोगों को बताया कि सड़क मार्ग की मौजूदा स्थिति के बारे में जिला उपायुक्त को रिपोर्ट भेज दी गई है, जल्द ही उन की सड़क को बनाने का काम शुरू होगा। इस दौरान लोग एसएचओ से भी मिले काम शुरू नहीं होने की सुरत में हाईवे बंद करने के बारे में बताया।
विज्ञापन

नोट खबर फोटो नंबर दो व तीन सहित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed