{"_id":"699a93b52e76f955710f91a2","slug":"ied-recovered-in-valley-for-the-third-time-in-four-days-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: चार दिन में तीसरी बार घाटी में आईईडी बरामद, गांदरबल में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: चार दिन में तीसरी बार घाटी में आईईडी बरामद, गांदरबल में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
Sun, 22 Feb 2026 10:57 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:57 AM IST
सार
गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों ने सफापोरा इलाके में सड़क किनारे लगाए गए आईईडी को समय रहते नष्ट कर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी।
विज्ञापन
गांदरबल में मिली आईईडी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षाबलों ने शनिवार को गांदरबल जिले में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को समय रहते नष्ट कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। आईईडी सफापोरा इलाके के गुलाब शेख मोहल्ले में सड़क किनारे एक बैग में लगाई गई थी। पिछले चार दिनों में आईईडी के जरिये बड़े हमले की यह तीसरी आतंकी साजिश थी जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम बनाया है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों के अनुसार घाटी में वीवीआईपी दौरे से पूर्व आतंकवादी अमन-शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आईईडी एक स्टोन क्रशर के पास लगाई गई थी। इसका पता चलते ही एहतियातन मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाकर आईईडी को नष्ट कराया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। कहीं और कुछ न मिलने पर मार्ग को खोल दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के जानबाजपोरा इलाके में सेना ने एक आईईडी को नष्ट किया था। बुधवार को भी श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सूटकेस में आईईडी लगाई गई थी जिसे नियंत्रित विस्फोट के जरिये नष्ट किया गया।
विज्ञापन