{"_id":"6997f1d243f2f5135007ebfd","slug":"ied-detected-and-defused-in-janbazpora-baramulla-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baramulla: जनबाजपोरा में आईईडी बरामद कर किया गया निष्क्रिय, इस रास्ते से गुजरने वाला था सेना का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baramulla: जनबाजपोरा में आईईडी बरामद कर किया गया निष्क्रिय, इस रास्ते से गुजरने वाला था सेना का काफिला
Fri, 20 Feb 2026 11:02 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बारामूला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामूला
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:02 AM IST
सार
बुधवार रात को जनबाजपोरा में सेना ने एक आईईडी का पता लगाया। बम निरोधक दस्ते ने उसे सुरक्षित नष्ट किया। इससे सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ के काफिले पर संभावित खतरा टल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : साकिव नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार रात को बारामूला के जनबाजपोरा इलाके में भारतीय सेना ने एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाया। इसका पता चलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया। विस्फोटक को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया, जिससे किसी भी जानमाल के नुकसान को रोका जा सका।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ का एक काफिला इसी रास्ते से गुजरने वाला था और सुरक्षा बलों की समयबद्ध कार्रवाई से एक बड़ा संभावित खतरा टल गया। अभियान के दौरान इलाके को घेर लिया गया था और आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय करने के बाद यातायात सामान्य हो गया। यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि आईईडी किसने और किन परिस्थितियों में लगाया था।
विज्ञापन