फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Idols of Ram temple at Baradari Reasi damaged

रियासी: बारादरी स्थित राम मंदिर की मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त, लोगों में रोष

Tue, 24 May 2022 01:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 24 May 2022 01:11 PM IST
सार

मंदिर परिसर में लगी गुरु की प्रतिमा की एक बाजू टूटी हुई है। इनके साथ ही शिवलिंग को भी नुकसान करने की कोशिश की गई है। लोगों ने कहा कि किसी साजिश के लिए माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है जिस के जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Idols of Ram temple at Baradari Reasi damaged
Reasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासी जिला मुख्यालय से मात्र तीन किलो मीटर की दूरी पर स्थित बारादरी में राम मंदिर में मजूद मूर्तियों को छतिग्रस्त करने का मामला सोमवार शाम को सामने आया। प्राथमिक तौर पर जिला में शांत पड़े माहौल को बिगाड़ने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि सोमवार शाम को कुछ लोग राम मंदिर में गए तो वहां पर मूर्तियों को टूटा हुआ पाया मंदिर के मुख्य पुजारी श्री राम शरण दास जी महाराज अभी यात्रा पर है। बाद में यह बात अन्य लोगों को बताई गई। शाम को वहां पर श्री दुर्गा नाटक मंडली के प्रधान संजीव खजुरिया सहित पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह व लोग आए। मौके पर पाया गया कि मंदिर परिसर में लगी गुरु की प्रतिमा की एक बाजू टूटी हुई है। इनके साथ ही शिवलिंग को भी नुकसान करने की कोशिश हुई है। 
विज्ञापन


शिवलिंग पर लगे नाग देवता को तोड़ा गया है बाद में बात अन्य लोगों को भी पता चली जिस के बाद और लोग भी मौके पर आए। जिला पुलिस के एसपी सुरजीत कुमार भी मौके पर आए। मंदिर का यह स्थान चुनाव ब्रिज के कुछ ही दूरी पर है वहां पर राफ्टिंग का स्थान भी है। पुलिस ने मौके पर आ कर छानबीन शुरू की। कुछ लोगों से बात भी की गई लोगों ने कहा कि किसी साजिश के लिए माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है जिस के जांच की जानी चाहिए। मंदिर में हुए नुकसान को ले कर के हिंदू संगठनों में रोष बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed