फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Samba Bhalle and Akhnoor's jaggery rice enhances the taste of people

आइकॉनिक वीक: सांबा के भल्ले और अखनूर के गुड़ वाले चावलों ने बढ़ाया लोगों का स्वाद

Fri, 29 Oct 2021 07:00 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 29 Oct 2021 07:00 PM IST
सार

जम्मू के हरि सिंह पार्क में शुक्रवार को फूड़ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक ने शिरकत करते हुए जमकर आनंद उठाया। 

विज्ञापन
Samba Bhalle and Akhnoor's jaggery rice enhances the taste of people
जम्मू में फूड़ फेस्टिवल के दौरान लगी लोगों की भीड़। - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू के हरि सिंह पार्क में शुक्रवार को जम्मू फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे लोगों ने अखूनर के तारा चंद के गुड़ वाले चावल, सांबा के भल्ले और फत्तू चौगान के ठंडा सोडे का खूब लुत्फ उठाया है। वहीं, स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लोगों को खूब रास आई।

विज्ञापन

 

खास कर महिलाओं को त्योहारी सीजन में नानक नगर की खुशी के बनाए गए सस्ते ऊनी झुमके खूब पसंद आए। झूमके लेने के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। खुशी के अनुसार लाकडाउन में खाली समय में ऊनी वस्त्र, खिलौने और झुमके बनाने शुरू किए थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को आइकॉनिक वीक फेस्टिवल के अंतिम दिन 29 अक्तूबर को पर्यटन विभाग की ओर से हरि सिंह पार्क में जम्मू फूड फेस्टिवल और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें फास्ट फूड, प्रसिद्ध गली चाट और स्थानीय हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए गए थे। स्थानीय हस्तशिल्प सहित बसोहली पेटिंग की लोगों ने खूब खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथ ही 30 से 70 रुपये में अखनूर निवासी तारा चंद के गुड़ वाले चावल, मक्की की रोटी और सरसों का साग का भी लुत्फ उठाया है। पर्यटन विभाग की ओर से 30 से 60 रुपये में दाल-चावल और राजमाह लोगों को परोसा गया।



चावल-राजमाह के लिए उमड़ी रही भीड़
फेस्टिवल में उधमपुर निवासी केवल की देसी चाय की चुस्कियां लीं। वहीं, रामनगर के प्रसिद्ध कचालू चाट, सांबा के भल्ले, बाबा मंथल का आचार, फत्तू चौगान का ठंडा सोडा भी खूब भाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed