फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IB issues alert of possible terror attack on election area

IB ने जारी किया अलर्ट, अभी भी छिपे हैं फिदायीन आतंकी

Sun, 07 Dec 2014 12:47 PM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
IB issues alert of possible terror attack on election area

जम्मू कश्मीर को लेकर एक बार फिर से आईबी का ओर से हाईअलर्ट जारी किया गया है। आईबी के मुताबिक करीब 15 के आसपास आत्मघाती आतंकी श्रीनगर के आसपास छिपे हुए हैं, जबकि 200 आतंकी घुसपैठ तैयारी कर रहे है। लश्कर चुनाव वाले राज्यों में आतंकी खलल डालने की पूरी कोशिश करना चाह रहा हैं और इसके लिए बड़ी संख्या में बॉर्डर पार से घुसपैठियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ये जानकारी मिली रही है कि इन आतंकियों को पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद से निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्हें कहा गया है कि वे  पोलिंग बूथों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले करें और लोगों को बंधक बनाएं। आईबी ने जम्मू-कश्मीर के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


उधर, उरी मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों पर हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सईद सलाउद्दीन ने बयान जारी करके कहा कि उसके साथियों की मौत का बदला लिया जाएगा। उसने यह भी धमकी दी कि पीएम मोदी के श्रीनगर आने के दौरान हमले किए जाएंगे।  मोदी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर के इलाकों से लगभग 366 कॉल्स को इंटरसेप्ट

IB issues alert of possible terror attack on election area

मिलिटरी इंटेलीजेंस और आईबी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों में पाकिस्तान के बॉर्डर के इलाकों से लगभग 366 कॉल्स को इंटरसेप्ट किया है। बताया जा रहा है कि बात करने वाला शख्स किसी अलगाववादी समर्थक से बात कर रहा है। कुछ कॉल्स तो अलगाववादी नेताओं को भी किए गए हैं।

चुनावों के लिए पंजाब और हिमाचल के जरिए फंडिंग की बातचीत की गई है। कॉल करने वाला शख्स 26/11 के मुंबई हमलों से ताल्लुक रखने वाला बताया जा रहा है। यही नहीं 5 कॉल्स में बात हो रहे शख्स की आवाज आतंकी हाफिज सईद से मिलती बताई जा रही है।

इस बातचीत में जम्मू-कश्मीर के चुनावों का भी जिक्र है जिसमे कहा जा रहा है कि किसी भी तरह मतदाताओं की संख्या में कमी होनी चाहिए। इसके अलावा बताया जा रहा है कि हाफिज सईद के कॉल्स को भी इंटरसेप्ट किया गया है जिसमें सईद कह रहा है कि उसके पास 200 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं।

तीसरे चरण के चुनाव पर आतंक‌ियों की नजर

IB issues alert of possible terror attack on election area

र‌ियासत में तीसरे चरण का मतदान 9 दिसंबर को होना है। इस चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा। इनमें उरी, सोपोर, बारामूला, गुलमर्ग, बड़गाम, चरारे शरीफ, पुलवामा शामिल हैं। इन सभी सीटों आतंकी हमले हो चुके है। 

आपको बताते चले क‌ि अब तक हुए मतदान में ये सबसे संवेदनशील सीटें हैं। इस सभी सीटों को लेकर चुनाव आयोग ने व‌िशेष इंतजाम क‌िए हैं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अब तक हुए मतदान में 71 फीसदी से अधिक वोटिंग होने से आतंकी हताश हैं। वोटिंग के बाद से लगभग रोज आतंकी घटना हुई है। नौ दिनों में 12 हमले हुए है। इनमें 16 जवान शहीद हुए हैं। 20 आतंकी और सात नागरिक मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed