{"_id":"658896a6e81573e97f0c6f85","slug":"i-league-real-kashmir-jammu-news-c-10-jmu1037-268706-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आई लीग - दिल्ली एफसी से हार के बावजूद दूसरे स्थान पर रियल कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आई लीग - दिल्ली एफसी से हार के बावजूद दूसरे स्थान पर रियल कश्मीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/श्रीनगर। रियल कश्मीर फुटबाल क्लब (आरकेएफसी) को आई लीग सीजन 2023-2024 में राउंड वन की अंतिम गेम में दिल्ली एफसी के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बावजूद रियल कश्मीर 11 मैच में छह जीत, दो ड्रॉ और तीन हार सहित 20 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
श्री भैनी साहिब के नामधारी स्टेडियम में रविवार को दोनों टीमों का पहले हाफ में स्कोर शून्य रहा। स्थानीय खिलाड़ियों मोहम्मद असरार रहबर और मोहम्मद इनाम ने कई अवसर बनाए, हालांकि इस सीजन में पांच गोल के साथ ग्नोहेरे क्रिज़ो किसी को भी भुनाने में असफल रहे। दूसरे हाफ में आरकेएफसी को संघर्ष करना पड़ा, जबकि दिल्ली एफसी ने लय हासिल कर ली। ब्राजीलियाई मिडफील्डर सर्जियो बारबोजा जूनियर को शामिल करने से आक्रामक क्षमता बढ़ गई। 77वें मिनट में दिल्ली एफसी ने बढ़त हासिल की। हडसन डायस ने असाधारण गति का प्रदर्शन कर रियल कश्मीर के डिफेंडर डायोन मेनेजेस को पछाड़ दिया। जैसे ही गोलकीपर मुहीत शब्बीर रोकने के लिए आगे बढ़े, हडसन ने गोल दाग दिया। आखिरी मिनट में आरकेएफसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेलने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।