{"_id":"660aac2d3f164f62640f4ca7","slug":"hurmat-irshad-bhat-9-year-old-kashmiri-girl-cricketer-sachin-tendulkar-commends-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmiri Girl Cricketer: कश्मीर की 9 साल की हुरमत की धुआंधार बल्लेबाजी, सचिन तेंदुलकर भी हुए फैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmiri Girl Cricketer: कश्मीर की 9 साल की हुरमत की धुआंधार बल्लेबाजी, सचिन तेंदुलकर भी हुए फैन
Mon, 01 Apr 2024 06:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:18 PM IST
सार
सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर बच्ची हुरमत के वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो उनके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।
विज्ञापन
Hurmat Irshad Bhat
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के सोपोर के रहने वाली महज 9 साल की हुरमत इरशाद भट की धुआंधार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हुरमत के क्रिकेट को खेलने का अंदाज को देख मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी उनके फैन हो गए हैं। तेंदुलकर ने उनके वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो उनके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।
विज्ञापन
इसे साझा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 'इस तरह के वीडियो देख कर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। युवा बच्चियों को क्रिकेट खेलते देखना हमेशा अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
वीडियो में हुरमत धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है। वह बिल्कुल किसी पेशेवर खिलाड़ी की तरह गेंदबाज को धूल चटाते हुए दिख रही है। आत्मविश्वास से लबरेज हुरमत के चेहरे के भाव, उसकी गेंद पर पैनी नजर और बल्लेबाजी के लिए हाथों का कमाल आपको वीडियो देखने के लिए मजबूर कर देगा।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के वीडियो साझा करने के बाद देशभर की नजरें हुरमत के वीडियो पर गईं और इसके बाद लगातार इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
हुरमत तीसरी कक्षा की छात्रा है। सोपोर के पजलपोरा गांव की रहने वाली है। हुरमत ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लगता है। उनको यह शौक उनके दादा से विरासत में मिला है। हुमरत ने कहा कि मिताली राज, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। वह आगे चलकर जम्मू कश्मीर और देश के लिए खेलना चाहती है।
हुरमत के पिता इरशाद अहमद ने कहा कि उनके परिवार को यह देखकर बहुत खुशी हुई कि उनकी बेटी का वीडियो सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। उन्हें ऐसा लगा कि उनकी बेटी देश के लिए खेल रही है। उन्होंने बताया कि उनका गांव सुदूर इलाके में स्थित है और यहां खेल के मैदान सहित बुनियादी चीजों की कमी है। उनकी बेटी भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहती है और वह अपनी बेटी को क्रिकेट खिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
Always good to see young girls playing cricket. Watching videos like these brings a smile to my face. https://t.co/LaQv9ymWRx
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 30, 2024