फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hurmat Irshad Bhat 9 year old kashmiri girl cricketer Sachin Tendulkar commends

Kashmiri Girl Cricketer: कश्मीर की 9 साल की हुरमत की धुआंधार बल्लेबाजी, सचिन तेंदुलकर भी हुए फैन

Mon, 01 Apr 2024 06:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 06:18 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर बच्ची हुरमत के वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो उनके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।

विज्ञापन
Hurmat Irshad Bhat 9 year old kashmiri girl cricketer Sachin Tendulkar commends
Hurmat Irshad Bhat - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कश्मीर घाटी के सोपोर के रहने वाली महज 9 साल की हुरमत इरशाद भट की धुआंधार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हुरमत के क्रिकेट को खेलने का अंदाज को देख मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी उनके फैन हो गए हैं। तेंदुलकर ने उनके वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो उनके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।

विज्ञापन


इसे साझा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 'इस तरह के वीडियो देख कर मेरे  चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। युवा बच्चियों को क्रिकेट खेलते देखना हमेशा अच्छा लगता है।'
विज्ञापन


वीडियो में हुरमत धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है। वह बिल्कुल किसी पेशेवर खिलाड़ी की तरह गेंदबाज को धूल चटाते हुए दिख रही है। आत्मविश्वास से लबरेज हुरमत के चेहरे के भाव, उसकी गेंद पर पैनी नजर और बल्लेबाजी के लिए हाथों का कमाल आपको वीडियो देखने के लिए मजबूर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर के वीडियो साझा करने के बाद देशभर की नजरें हुरमत के वीडियो पर गईं और इसके बाद लगातार इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

हुरमत तीसरी कक्षा की छात्रा है। सोपोर के पजलपोरा गांव की रहने वाली है। हुरमत ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लगता है। उनको यह शौक उनके दादा से विरासत में मिला है। हुमरत ने कहा कि मिताली राज, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। वह आगे चलकर जम्मू कश्मीर और देश के लिए खेलना चाहती है।


हुरमत के पिता इरशाद अहमद ने कहा कि उनके परिवार को यह देखकर बहुत खुशी हुई कि उनकी बेटी का वीडियो सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। उन्हें ऐसा लगा कि उनकी बेटी देश के लिए खेल रही है। उन्होंने बताया कि उनका गांव सुदूर इलाके में स्थित है और यहां खेल के मैदान सहित बुनियादी चीजों की कमी है। उनकी बेटी भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहती है और वह अपनी बेटी को क्रिकेट खिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed