{"_id":"62e98c1fab1067099d5a54ab","slug":"hunger-strike-jammu-city-news-jmu2652342114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन सूची जारी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन सूची जारी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चयन सूची जारी नहीं करने के विरोध में 20 दिन से आंदोलनरत वित्त लेखा सहायक परीक्षा के अभ्यर्थियाें के सब्र का बांध टूट गया है। मंगलवार को उन्होंने प्रदर्शनी मैदान के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, चेतावनी दी है कि जब तक चयन सूची जारी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही दिल्ली में आवाज उठाने की बात कही है। उधर, भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता मौके पहुंचे और इंसाफ करने का आश्वासन दिया।
गुस्साए अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अभ्यर्थी शकील अहमद ने कहा कि परीक्षा में कोई धांधली नहीं हुई है। चुनाव आने वाले हैं, जिस कारण सरकार ने सूची रद्द कर दोबारा परीक्षा लेने की साजिश रची है। 972 अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पढ़ाई करने के बावजूद युवा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। आयुष, अंकुर और अभिमन्यु ने कहा कि सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जेकेपीएससी के चैयरमेन से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि उच्च स्तर पर मामले की जांच जारी है। महिला अभ्यर्थियों का कहना है कि बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा गलत साबित हो रहा है। इस मामले में अभ्यर्थियों की गलती नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह जल्द मांग को पूरा करे।
मिशन स्टेट हुड ने दिया समर्थन
मिशन स्टेट हुड जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने अभ्यर्थियों को समर्थन दिया है। मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल दिनभर अभ्यर्थियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द चयन सूची जारी करने की मांग उठाई है।