{"_id":"65c49b72aaa8bbd076097d14","slug":"human-trafficking-smuggler-going-to-sell-two-bangladeshi-girls-to-kashmir-arrested-in-jammu-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Human Trafficking: बांग्लादेशी दो लड़कियों को कश्मीर बेचने जा रहा था पश्चिम बंगाल का तस्कर, पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Human Trafficking: बांग्लादेशी दो लड़कियों को कश्मीर बेचने जा रहा था पश्चिम बंगाल का तस्कर, पुलिस ने धरा
Thu, 08 Feb 2024 02:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:44 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी की दो नाबालिग लड़कियों के साथ एक व्यक्ति रेजीडेंसी रोड के आसपास है। इसके बाद सिटी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
बांग्लादेश से नाबालिग लड़कियों को कश्मीर में बेचने के लिए लाने वाला एक और मामला सामने आया है। हालांकि इस बार पुलिस की सतर्कता के चलते मानव तस्करी का प्रयास विफल हुआ है। सिटी पुलिस स्टेशन की टीम ने शहर के रेजीडेंसी रोड से दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा है, जबकि एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी की दो नाबालिग लड़कियों के साथ एक व्यक्ति रेजीडेंसी रोड के आसपास है। इसके बाद सिटी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ लिया गया। दो नाबालिगों के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान निशित बिस्वा निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार निशित बिस्वा दोनों नाबालिग लड़कियों को बंगलादेश से जम्मू लाया। वह जम्मू से कश्मीर जाने की तैयारी में था। ट्रेन से जम्मू पहुंचने के बाद यह लोग रेजीडेंसी रोड पहुंचे थे। मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण ये लोग रेजीडेंसी रोड के आसपास होटल में रुकने की योजना बना रहे थे। इससे पहले कि वह होटल में कमरा बुक करते, पुलिस तक उनकी सूचना पहुंच गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को कश्मीर ले जाने वाला था, जहां उनकी शादी के लिए बेचा जाना था। इस संबंध में सिटी स्टेशन में आईपीएसी की धारा 366ए नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त, 370 मानव तस्करी, 370ए मानव तस्करी के शिकार व्यक्ति का शोषण के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच एसडीपीओ सिटी नार्थ के नेतृत्व में की जा रही है। ब्यूरो
दो फरवरी को रेलवे स्टेशन से पकड़ी थीं तीन युवतियां
दो फरवरी को पुलिस ने बिना पासपोर्ट के भारत में प्रवेश करने पर तीन बांग्लादेशी युवतियों को पकड़ा था। इन युवतियों को जम्मू लाने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। इन युवतियों को मानव तस्करी के तहत लाया गया था।