फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Human rights commission notice to government on target killing in Kashmir

जम्मू-कश्मीर: टारगेट किलिंग पर सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस, चार सप्ताह में मांगा जवाब

Tue, 12 Oct 2021 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 06:06 PM IST
सार

आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस भेजकर घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें घटना की जांच की प्रगति और टारगेट किलिंग रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा है। 

विज्ञापन
Human rights commission notice to government on target killing in Kashmir
श्रीनगर आतंकी हमला, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में हाल ही में हुई अल्पसंख्यक समुदाय की टारगेट किलिंग की घटनाओं का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने जम्मू-कश्मीर सरकार और पुलिस को नोटिस भेजकर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस भेजकर घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें घटना की जांच की प्रगति और टारगेट किलिंग रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा है। 

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि आतंकियों की ओर से निर्दोष नागरिकों की हत्या की दुखद घटना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के जीने, स्वतंत्रता, समानता के अधिकार के लिए खतरा है। टारगेट किलिंग गैर मुस्लिमों को घाटी से बाहर रखने का प्रयास है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पांच जवान शहीद: आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, पीर की गली से घाटी जाने की फिराक में थे, ये था खतरनाक प्लान    
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घाटी में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। आयोग ने सात अक्तूबर को श्रीनगर में सिख शिक्षक सुपिंदर कौर, हिंदू शिक्षक दीपक चंद और पांच अक्तूबर को कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी मक्खन लाल बिंदरू व बिहार निवासी गोलगप्पा विक्रेता वीरेंद्र पासवान की हत्या का हवाला दिया है। 

गोलगप्पे वाले के परिजनों को 6.25 लाख की वित्तीय मदद

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा है कि आतंकी हमले में मारे गए गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले बिहार निवासी वीरेंद्र पासवान के परिवार को फौरी तौर पर सवा छह लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई थी। इसके अलावा पार्थिव शरीर को घर ले जाने के लिए सरकार ने पेश कश की थी। बिहार निवासी मृतक के परिवार के लिए तीन हवाई टिकट आरक्षित थे। लेकिन मृतक के परिवार ने श्रीनगर में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया था। उल्लेखनीय है कि एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने कहा था कि वह पति के अंतिम दर्शना करना चाहती थी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed