{"_id":"60da284f8ebc3eccca2e4a68","slug":"huge-drop-in-infected-cases-in-94-days-in-jammu-and-kashmir-jammu-city-news-jmu238339645","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 94 दिन में संक्रमित मामलों में भारी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 94 दिन में संक्रमित मामलों में भारी गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर के शांत होने के बाद सोमवार को 94 दिन बाद संक्रमित मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में 259 नए संक्रमित मामले ही मिले। इससे पहले गत 26 मार्च को 210 मामले आए थे, जिसके बाद संक्रमण का तेजी से प्रसार होता गया।
जम्मू-कश्मीर के दस जिलों में प्रत्येक में 10 से कम संक्रमित मामले आए हैं। राजधानी जिला जम्मू में पांच माह बाद सिर्फ दो संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू संभाग के दस जिलों में कोई मौत नहीं हुई। कश्मीर में कोविड से 6 मौतें हुई हैं। कोविड के कम मामलों से राहत जरूर है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका के बीच अभी पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिला जम्मू में पांच माह बाद सोमवार को सिर्फ दो ही संक्रमित मिले, इससे पहले गत फरवरी के शुरू में प्रतिदिन 6 से 9 मामले आ रहे थे, जिसके बाद इनमें लगातार बढ़ोतरी होती चली गई। इसके अलावा दस से कम मिले जिलों में उधमपुर में 2, डोडा में 9, कठुआ में 4, सांबा में 3, पुंछ में 8, रामबन में 7, शोपियां में 2, कुलगाम में 6, गांदरबल में 6 संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में श्रीनगर में सर्वाधिक 64 नए संक्रमित मामले मिले। कश्मीर में हुई छह मौतों में स्किम्स श्रीनगर में 4, स्किम्स सोरा में 1, डीएच पुलवामा में 1 मौत हुई। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 4996 सक्रिय मामले हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 2976 मामले हैं।
549 संक्रमित ठीक हुए
सोमवार को 549 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 179 और बाकी कश्मीर संभाग से हैं। अब तक प्रदेश में 305684 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 190379 मरीज हैं। जम्मू कश्मीर में कोविड रिकवरी दर 97 फीसदी से ऊपर है।