{"_id":"60bbbaafd5164d13343a0a52","slug":"huge-cache-of-arms-ammunition-recovered-from-vehicle-in-qazigund-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लोअर मुंडा में हथियारों की तस्करी नाकाम, भारी मात्रा में असलहे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लोअर मुंडा में हथियारों की तस्करी नाकाम, भारी मात्रा में असलहे बरामद
Sat, 05 Jun 2021 11:25 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:25 PM IST
सार
जम्मू नंबर के डंपर से दो एके 56, 10 पिस्टल, नौ ग्रेनेड व गोलियां मिलीं। आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, जम्मू से तस्करी कर हथियार ले जाने का शक।
विज्ञापन
jammu kashmir highway
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में एक डंपर से सुरक्षा बलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया। बरामद हथियारों में दो एके 56 राइफल, 10 पिस्टल व नौ ग्रेनेड हैं। इस मामले में पुलवामा निवासी आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि हथियारों की तस्करी को नाकाम करने में सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में जांच के दौरान दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर लोअर मुंडा में जम्मू नंबर के एक डंपर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
नाइन एमएम की 10 पिस्टल, दो एके 56 राइफल व आठ मैगजीन, 90 पिस्टल की गोलियां, नौ ग्रेनेड बरामद किए गए। गिरफ्तार मददगारों की पहचान पुलवामा जिले के पांपोर इलाके के संबूरा गांव के मेहराज अहमद भट व जाहिद नबी डार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर वीकेंड लॉकडाउन: सुबह 6 से 10 बजे तक रही रौनक, इसके बाद सड़कों पर पसर गया सन्नाटा
यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियारों की खेप वहां तक कैसे पहुंची और इसे किसको सौंपा जाना था। आशंका जताई जा रही है कि हथियारों का जखीरा जम्मू से तस्करी के जरिये लोअर मुंडा तक पहुंचा। वहां से उसे कश्मीर घाटी में आतंकी संगठनों को सौंपा जाना था ताकि घाटी में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।