फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   how to terrorist enter in indian territory

अरनिया मुठभेड़ में चौंकाने वाला खुलासा, पढ़ें खबर

Tue, 02 Dec 2014 09:27 AM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
how to terrorist enter in indian territory

अरनिया में हुए आतंकी हमले को अंजाम देने में आतंकवादियों ने दो गाइडों (स्थानीय मददगार) का सहारा लिया था। एक गाइड ने उन्हें खेतों तक पहुंचाया, दूसरे को उन्हें आगे लेकर जाना था। वह दूसरे गाइड का इंतजार करते रहे। जब वह नहीं पहुंचा तो खुद ही आगे बढ़ने लगे। इसी बीच टीए बटालियन के जवानों को देखकर उन्होंने हमला बोल दिया।

विज्ञापन


सेना की टीए बटालियन के जवानों ने आतंकवादियों को खेतों में आग सेंकते हुए देखा था। जब तक उनको पकड़ा जाता, तब तक वह हमला कर चुके थे। कई ऐसे पहलु हैं, जिनसे यह बात सामने आ रही है कि आतंकवादियों को घुसपैठ में गाइड ने मदद की। मदद से ही वे दो किलोमीटर के समतल इलाके में घुसपैठ कर अंदर तक पहुंच गए।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस दिन अरनिया सेक्टर में फायरिंग हुई, उस दिन बीती रात ही आतंकवादियों ने कठार से दो किलोमीटर दूर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की। दूसरे गाइड का इंतजार में ही उन्होंने पराली की आग जलाई, इसी आग को सेना के जवानों ने देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी कैसे पहुंचे कठार गांव तक

how to terrorist enter in indian territory

कठार गांव के पास ही टीए बटालियन का नाका है। जवानों ने आतंकियों को यहां पर आग सेंकते हुए देखा और अपने अधिकारियों को सूचित किया। जब तक अधिकारियों ने कार्रवाई करने के आदेश दिए तब तक आतंकी आगे बढ़ गए। आतंकी जब सेना के बंकर के पास पहुंचे तो जवानों को देखकर बौखलाहट में हमला बोल दिया।

इस बौखलाहट की वजह से पहले उन्होंने ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके बाद जवानों को निशाना बनाया, फिर मारुति में सवार दो लोगों को मारा। एक बाइक सवार भी आगे आ पहुंचा, जिसने वापस जाने की कोशिश की, लेकिन आतंकियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

गाइड ने आतंकियों को भारतीय करंसी के हजार-हजार के दो नोट और डेयरी मिल्क के चाकलेट दिए थे। सेना के प्रवक्ता मुनीष मेहता का कहना है कि, अभी सेना हर पहलु की जांच कर रही है। वहीं स्‍थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी मिली है, पुलिस भी अपने स्तर पर गाइडों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed