फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   house meeting, lack of one day

Jammu News: वीवीआईपी दौरे के कारण दाे के बजाय एक दिन ही होगा निगम का सदन

विज्ञापन
house meeting, lack of one day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगर निगम के सदन में पहले ही देरी हुई है। अब वीवीआईपी दौरे के कारण इसका समय और कम कर दिया गया है। इस बार बैठक 24 जून को दो दिन के बजाय एक दिन की कर दी गई है। नगर निगम ने यह फैसला गृहमंत्री अमित शाह के दौरे और अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों के चलते लिया है। बैठक के लिए पहले से ही प्रश्न और 24 प्रस्ताव पार्षदों से ले लिए गए हैं। इनकी संख्या और बढ़ सकती है। नगर निगम प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसके लिए मंगलवार तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
सदन की पिछली बैठक इसी साल जनवरी में हुई थी। अब चार माह बाद बैठक होने जा रही है। नियमों के अनुसार अब तक आठ बैठकें हो जानी चाहिए थीं, लेकिन संपत्ति कर का विरोध बढ़ गया। इस कारण बैठकें टाली गईं। विपक्ष ने बाकायदा प्रदर्शन भी किए। फिर भी बैठक का समय नहीं दिया गया। इससे शहर के कई बड़े मुद्दों पर मंथन नहीं हो सका है। इसके अलावा शहर की यातायात, पेंशन, वन सहित अन्य समस्याओं का भी समाधान नहीं निकल पाया है। अब जनरल हाउस की बैठक में पहले प्रस्तावों को पास किया जाएगा। इसके बाद पार्षदों के उठाए गए प्रश्नों के उत्तर मेयर और अधिकारी देंगे।
विज्ञापन


इन मुद्दाें पर होगी बहस
1. प्रॉपटी टैक्स
2. स्मार्ट मीटर
3. नाले-नालियों की समस्या
4. सफाई व्यवस्था
5. स्ट्रीट लाइटों की समस्या
6. स्मार्ट सिटी परियोजना
7. सड़कों और पार्कों की समस्या
8. यातायात समस्या
हाउस लगने से शहर के विकास कार्यों पर मंथन हो सकेगा। साथ ही वार्डों में शुरू होने वाले कामों के लिए कार्रवाई हो सकेगी। लंबे अंतराल के बाद हाउस लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव चोपड़ा, पार्षद, वार्ड-28

चार माह बाद हाउस लग रहा है। पहले दो दिन की बैठक होती थी, लेकिन अब एक दिन की कर दी गई है। इसमें वार्ड की समस्याओं का नहीं हल हो सकेगा और अहम मुद्दे भी नहीं उठाए जा सकेंगे।

- शाम लाल बस्सन, पार्षद, वार्ड-48

सदन की बैठक 24 जून को होगी। 23 जून को गृहमंत्री के दौरे और अन्य राजनीतिक कार्यों के चलते एक दिन के लिए बैठक होगी। इसमें शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
- राजेंद्र शर्मा, मेयर
बैठक 24 जून को होने की संभावना है। मेयर कार्यालय की ओर से अभी आदेश जारी नहीं हुआ है। आदेश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- परविंद्र कौर, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed