फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hotest day of seasion in jammu

सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 40 तक पहुंचा

Thu, 07 May 2015 08:34 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
hotest day of seasion in jammu

गर्मी से पसीने छूटने का सिलसिला जारी है। जम्मू में आज पारे के चालीस डिग्री तक पहुंच जाने से यह सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। घाटी के भी अधिकांश इलाकों में तपिश बढ़ी है। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम जैसे ठंडे इलाकों में पारा सामान्य से कई डिग्री ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन


कारगिल न्यूनतम 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में बारिश से राहत मिल सकती है। जम्मू में आज भी सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सूर्य की पहली किरण निकलने के साथ ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी के आगे पंखे और कूलर भी जवाब देने लगे हैं। तपिश के साथ गर्म हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। जम्मू में आज का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारगिल में भी चढ़ने लगा पारा

hotest day of seasion in jammu

यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जन्नत-ए-कश्मीर के श्रीनगर जिले में भी लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 28.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। विश्व विख्यात स्कीइंग गुलमर्ग में भी तपिश बढ़ी है।

यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 19.0 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह में अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed