फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hospital in Jammu will be handed over to the paramilitary forces

अर्द्धसैनिक बलों के हवाले होंगे जम्मू के अस्पताल

Tue, 02 Sep 2014 07:48 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
hospital in Jammu will be handed over to the paramilitary forces

जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पताल अर्द्धसैनिक बलों के हवाले करने की तैयारी की जा रही है। अस्पतालों में तीमारदारों और डाक्टरों के बीच बढ़ती तनातनी और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए पुख्ता सुरक्षा की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बलों के आने के बाद अस्पतालों की सुरक्षा थ्री टायर हो जाएगी। इसमें निजी सुरक्षा, पुलिस और सीआरपीएफ की मदद ली जाएगी। इसके अलावा अस्पतालों की इमरजेंसी में सुरक्षा कर्मियों की संख्या दोगुनी की जा रही है।
विज्ञापन


तीमारदारों और डाक्टरों के बीच लगातार हाथापाई और कहासुनी की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जीएमसी प्रशासन ने डीजी सीआरपीएफ से सुरक्षा के लिए मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हो रही डॉक्टरों से मारपीट की घटनाएं

hospital in Jammu will be handed over to the paramilitary forces

प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एसोसिएटेड अस्पतालों में सुरक्षा का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी।

जीएमसी की बात करें तो यहां सुरक्षा में लगातार कटौती होती रही है। मई 2013 में जीएमसी में स्टाफ और चिकित्सा कर्मियों में मारपीट और कहासुनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए 88 एसपीओ को तैनात किया गया था।

कुछ समय पहले यह जिम्मेदारी फिर निजी हाथों में दे दी गई लेकिन इसमें आधे निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि वर्ष 2013 मई से पहले 137 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात थे।

अस्पताल से चोरी हो चुके हैं नवजात शिशु

hospital in Jammu will be handed over to the paramilitary forces

पिछले 48 घंटों में जीएमसी और एसएमजीएस अस्पताल में डाक्टरों से दो मारपीट की घटनाओं में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। डाक्टरों ने सुरक्षा को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेने को कहा है।

जीएमसी की इमरजेंसी में चौबीस घंटे सीआरपीएफ के कुछ जवान मौजूद रहते हैं। इसके अलावा अस्पताल में स्थापित पुलिस पोस्ट अलग से सुरक्षा प्रदान करती है। एसएमजीएस अस्पताल में भी एक पुलिस पोस्ट स्थापित है।

इस अस्पताल में स्टाफ से कहासुनी की घटनाओं के साथ कई नवजात शिशु चोरी हो चुके हैं। जिनका कोई पता नहीं चल पाया। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डा. दारा सिंह का कहना है कि डाक्टरों से हाथापाई की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। इसमें सुरक्षा को मजबूत बनाया जा रहा है। एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी के अलावा एसएमजीएस, सीडी और साइक्रेटरी अस्पताल आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed