फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home stay will open with Oyo Group in rural areas government will give 50 thousand assistance to 500 youth

जम्मू-कश्मीर: ग्रामीण क्षेत्रों में ओयो ग्रुप के साथ खुलेंगे होम स्टे, सरकार 500 युवाओं को देगी पचास हजार की सहायता

Thu, 10 Feb 2022 11:00 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 11:00 PM IST
सार

उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर की समृद्धशाली ग्रामीण संस्कृति व परंपराओं से अवगत कराने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।

विज्ञापन
Home stay will open with Oyo Group in rural areas government will give 50 thousand assistance to 500 youth
oyo

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मशहूर ओयो ग्रुप के साथ मिलकर होम स्टे खोले जाएंगे। इस साल के अंत तक 200 होम स्टे खोले जाएंगे जो ओयो प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे। मिशन यूथ के तहत सरकार 500 युवाओं को होम स्टे खोलने के लिए मदद करेगी। इसके तहत उन्हें 50 हजार रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


पहले चरण में पहलगाम में 20 होम स्टे खुलेंगे, जिसमें से 10 ने काम करना शुरू कर दिया है। इस पहल से उधमपुर, डोडा, पहलगाम व कोकरनाग में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में गुरुवार को क्राउन ऑफ इनक्रेडिबल इंडिया के तहत ओयो ग्रुप ने राजभवन में इस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया।
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर की समृद्धशाली ग्रामीण संस्कृति व परंपराओं से अवगत कराने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। बेहतर रोड कनेक्टिविटी के साथ ही बिजली-पानी की आपूर्ति, मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही है। टूरिस्ट विलेज नेटवर्क के तहत युवाओं व स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने की कोशिश की जा रही है। कहा कि इस नए प्रयास से ईको टूरिज्म को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही ग्रामीण उत्पादों व रोजगार के अवसर भी ग्रामीण इलाकों में सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण संस्कृति को समझने का मिलेगा मौका
ग्रामीण इलाकों में विश्व स्तरीय पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। जम्मू-कश्मीर को ईश्वर ने कुदरती सुंदरता प्रदान कर रखी है। ग्रामीण इलाकों में होम स्टे की सुविधा से यहां की संस्कृति व परंपरा को जानने-समझने का मौका मिलेगा।

पर्यटन की संभावनाओं का सदुपयोग करें डीडीसी
उन्होंने डीडीसी तथा पंचायती राज संस्थानों व अन्य हितधारकों को ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध पर्यटन की अपार संभावनाओं का सदुपयोग करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। ओयो के सीईओ रोहित कपूर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ भागीदारी से ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी। रोजगार के अवसर सुलभ होंगे।


महिलाएं व युवा होंगे सशक्त, आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार
उप राज्यपाल ने कहा कि इस नई पहल से स्थानीय समुदाय सशक्त होगा। खासकर महिलाएं व युवा जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकेगा। वोकल फॉर लोकल उत्पाद योजना के तहत व्यक्तिगत के साथ ही उद्यमिता संस्थानों को बढ़ावा मिलेगा जिससे गरीबी कम होगी। साथ ही सतत विकास का रास्ता भी तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed