फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister rally will be held in Bhagwati Nagar in Jammu, BJP workers will reach

शाह का जम्मू दौरा: भगवती नगर के चौथे पुल के पास होगी गृहमंत्री की रैली, संभाग भर के भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे

Thu, 15 Jun 2023 06:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 06:13 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रैली के सफल संचालन के लिए चर्चा की। कहा कि छोटे समूहों में बैठक कर रैली में भीड़ जुटाएं, ताकि समाज के सभी वर्गों के लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
Home Minister rally will be held in Bhagwati Nagar in Jammu, BJP workers will reach
जम्मू में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 23 जून को जम्मू की रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवती नगर स्थित चौथे पुल के साथ मैदान में रैली का आयोजन प्रस्तावित है। इस रैली में प्रदेश भाजपा की ओर से हजारों लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रैली के सफल संचालन के लिए चर्चा की। रैना ने कहा कि पार्टी नेता जम्मू में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ छोटे समूहों में बैठकें कर रैली में भीड़ जुटाएं, ताकि समाज के सभी वर्गों के लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जम्मू कश्मीर की शांति, विकास और समृद्धि के लिए चिंतित है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि गृह मंत्री को सुनने भारी भीड़ पहुंचेगी। जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और भारत के साथ जम्मू कश्मीर के पूर्ण एकीकरण को सुनिश्चित करने में अमित शाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अगली बैठक में ब्लू प्रिंट का विवरण साझा करने के लिए कहा। बैठक में उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, सुरजीत सिंह सलाथिया, चंद्र प्रकाश गंगा, युद्धवीर सेठी आदि मौजूद रहे। वहीं, शाह अपने दौरे के दौरान मजीन स्थित तिरुपति बाला जी के मंदिर में माथा टेक सकते हैं। इसके साथ उनका सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed