फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   home minister Amit Shah to chair meeting of BJP jammu kashmr core group

जम्मू कश्मीर: दिल्ली में भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक, शाह करेंगे अध्यक्षता, चुनावों पर हो सकती है चर्चा

Mon, 25 Sep 2023 02:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 02:14 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में दोपहर तीन बजे के आसपास होने की संभावना है। इसमें नगर निगम चुनावों सहित चुनावी तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
home minister Amit Shah to chair meeting of BJP jammu kashmr core group
गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अमित शाह के आवास पर दोपहर तीन बजे के आसपास होने की संभावना है। इसमें नगर निगम चुनावों सहित चुनावी तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने बताया कि वे रविवार को बैठक की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह कोर ग्रुप की नियमित बैठक है जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाती है। इस बार मुख्य चर्चा चुनावों पर रहने की संभावना है।
विज्ञापन


एक अन्य भाजपा नेता ने कहा कि बैठक में आगामी नगर निगम और पंचायत चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा होगी। संगठनात्मक कार्य और अन्य संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा नेता अशोक कौल, निर्मल सिंह, देवेंद्र मनियाल, जुगल किशोर शर्मा, सुनील शर्मा, सत पॉल शर्मा और शक्ति परिहार शामिल हैं।

विपक्षी दल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि वह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है और निर्णय भारत के चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग पर निर्भर करता है।

केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ को बताया कि जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया चल रही है। सॉलिसिटर जनरल ने आगे कहा कि राज्य चुनाव आयोग और भारतीय चुनाव आयोग मिलकर चुनाव के समय पर फैसला लेंगे।


उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय चुनाव होना है। सॉलिसिटर जनरल ने पीठ को बताया कि पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली शुरू की गई है। सबसे पहले चुनाव पंचायतों के होंगे। सरकार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पंचायत चुनाव और नगर निगम चुनाव के बाद होने की संभावना है। केंद्र ने यह भी कहा कि वह जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए कोई विशिष्ट समयसीमा बताने में असमर्थ है, लेकिन स्पष्ट किया कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed