फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   home minister amit shah gave appointment letter to martyred sho arshad khan wife in srinagar

शाह ने शहीद एसएचओ की पत्नी को दिया नियुक्ति पत्र, बोले शहीदों के नाम पर हों सार्वजनिक स्थानों के नाम

Thu, 27 Jun 2019 04:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 27 Jun 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
home minister amit shah gave appointment letter to martyred sho arshad khan wife in srinagar
शहीद इंस्पेक्टर के परिवार से मिले अमित शाह - फोटो : एएनआई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे का गुरुवार को दूसरा दिन है। अमित शाह ने आज सुबह शहीद इंस्पेक्टर अरशद खान के श्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद अरशद खान के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने शहीद एसआई की पत्नी को राज्य सरकार में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। 
विज्ञापन


इस दौरान शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के साहस की प्रशंसा करता है। उन्होंने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में शहीद होने वाले जवानों के गृह जनपद या गांव में हर वर्ष उनकी बहादुरी के किस्सों को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित हों। साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थानों का नाम भी शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर होना चाहिए। 
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में घायल एसएचओ अरशद खान का दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। 12 जून को अनंतनाग में आतंकी हमला किया गया था। हमले में अरशद खान घायल हो गए थे, पहले उन्हें श्रीनगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर अरशद खान को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली एम्स लाया गया था, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, अरशद खान की हालत काफी नाजुक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed