फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home delivery of birth and death certificate will be done in Jammu

जम्मूः अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की होगी होम डिलीवरी, लोगों का बचेगा समय

Tue, 16 Jun 2020 05:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Home delivery of birth and death certificate will be done in Jammu
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू नगर निगम ने डोरस्टेप गवर्नेंस पहल के तहत जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ स्वीकृत बिल्डिंग अनुमति मामलों की होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। इस ऑनलाइन प्रणाली का शुभारंभ मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने किया। इस मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, आयुक्त अवनी लवासा उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


इस पहल से कोरोना संक्रमण से भी बचाव होगा। साथ ही लोगों को प्रमाणपत्र लेने के लिए नगर गिनम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस पहल को बढ़ावा देने के लिए यह सुविधा लोगाें को दी गई है। यह जम्मू नगर निगम के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित इन-हाउस तकनीक है।
विज्ञापन


इस पर इतना देना होगा शुल्क
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पर 40 रुपये शुल्क निर्धारित है। पोस्टल और कन्वेंस चार्ज अतिरिक्त होंगे। नगर निगम सीमा के भीतर 50 रुपये, नगर निगम सीमा के बाहर और जिले के भीतर 100 रुपये, जिला, मंडल के बाहर और केंद्र शासित प्रदेश के भीतर 150 रुपये, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के बाहर 200 रुपये, बिल्डिंग अनुमति के मामलों के निर्माण के लिए शुल्क अनुमोदित योजना के अनुसार है और पोस्टल और कन्वेंशन चार्ज जेके यूटी के भीतर 150 रुपये और केंद्र शासित प्रदेश के बाहर 250 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन ही होगा भुगतान
यह प्रणाली एसएमएस, ई-मेल और ऑनलाइन भुगतान पर आधारित है। सभी भुगतान नगर निगम के बैंक खाते में सीधे ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। ऑनलाइन रसीद और भुगतान पावती आवेदक को ऑनलाइन प्रदान की जाएगी।

इस तरह से करेंगे आवेदन

डोरस्टेप जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र और भवन की अनुमति के लिए लोग आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। फिर मेनू विकल्प ई-गवर्नेंस, डोरस्टेप गवर्नेंस से जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ई-गवर्नेंस ऑनलाइन बिल्डिंग अनुमति का उपयोग करना होगा। जन्म, मृत्यु के मामले में आवेदक को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। सफल ऑनलाइन शुल्क भुगतान पर जेएमसी द्वारा आवेदक को भेजे गए पुष्टि और अंत में जन्म  और मृत्यु प्रमाण पत्र को स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदक के पंजीकृत पते पर भेजा जाएगा।

स्पीड पोस्ट से भेजी जाएगी प्रमाण पत्र, बिल्डिंग अनुमति
बीओसीए द्वारा भवन मामलों की अनुमति के अनुमोदन के बाद भवन निर्माण के मामलों के मामले में आवेदक के पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर एक ऑनलाइन भुगतान शुल्क लिंक भेजा जाएगा। सफल ऑनलाइन शुल्क भुगतान पर नगर निगम द्वारा आवेदक को भेजी गई पुष्टि और अंत में निर्माण अनुमति आवेदक के पंजीकृत पत्ते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed