{"_id":"69a7caa128ea5fa23f004203","slug":"holi-celebrations-in-jammu-and-kashmir-and-ladakh-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में होली की धूम: नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, कहा- रंगों का पर्व लाए खुशियां और सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में होली की धूम: नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, कहा- रंगों का पर्व लाए खुशियां और सफलता
Wed, 04 Mar 2026 11:31 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:31 AM IST
सार
होली के अवसर पर एलजी मनोज सिन्हा, एलजी कविंद्र गुप्ता और सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
शांति के रंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलजी मनोज सिन्हा ने दी होली की बधाई
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को हार्दिक बधाई दी है। एक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि होली के त्योहार के अवसर पर लोगों को अपनी हार्दिक बधाई देता हूंं। उम्मीद है कि रंगों का यह त्योहार जो पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और सफलता लाएगा।
लद्दाख के उपराज्यपाल ने दीं होली की शुभकामनाएं
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने होली के अवसर पर लद्दाख और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उपराज्यपाल ने होली को अच्छाई की बुराई पर विजय का पर्व बताते हुए इसे एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बताया। उन्होंने नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ होली मनाने की अपील करते हुए पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बरतने और प्राकृतिक एवं जैविक रंगों के उपयोग का आग्रह किया। उपराज्यपाल ने प्रार्थना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। संवाद
विज्ञापन
होली खुशी व सद्भाव की जीत का प्रतीक : उमर
होली पर्व पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अपने आप में एक जीवंत उत्सव है। यह एकजुटता, खुशी व सद्भाव की जीत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि रंगों का यह त्योहार आपसी सम्मान को बढ़ावा देने के साथ ही क्षेत्र में भाईचारे के बंधन को मजबूत करेगा। विश्वास जताया कि यह पर्व सभी के लिए नई उम्मीद और खुशी लाएगा।
विज्ञापन