फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hoisting pakistani flag in kashmir is not a new thing

कश्मीर में हरे झंडे लहराना नई बात नहीं, पढ़ें खबर

Sat, 18 Apr 2015 10:00 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
hoisting pakistani flag in kashmir is not a new thing

अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की अगुवाई वाली मुस्लिम लीग ने शनिवार को श्रीनगर में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि घाटी में हरे झंडे लहराना नई बात नहीं। मुस्लिम लीग के उपाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ मीर ने कहा कि अगर पाकिस्तानी झंडे लहराना गलत है, तो वह यह गलती बार-बार दोहराएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1947 से कश्मीर में पाकिस्तानी झंडे लहराए जा रहे हैं। वर्ष 1983 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए क्रिकेट मैच की घटना का हवाला देते हुए मीर ने कहा कि उस मैच के दौरान भी पाकिस्तानी झंडे लहराए गए थे। पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए गए थे।
विज्ञापन


उन युवाओं के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने के बाद उन्हें रिहा भी किया गया था। मीर ने सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर उनके नेता मसर्रत आलम को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो मुस्लिम लीग द्वारा मुहिम तेज की जाएगी और सामूहिक गिरफ्तारियां भी समर्थकों द्वारा दी जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने त्राल और नारबल में हुई मौतों पर अफसोस जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेकेएलएफ अध्यक्ष का 30 घंटे का अनशन

hoisting pakistani flag in kashmir is not a new thing

जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक ने कश्मीरी विस्थापितों के लिए अलग टाउनशिप बनाने के केंद्र के प्रस्ताव के विरोध में शनिवार को 30 घंटे का अनशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह यासीन मलिक समर्थकों और कुछ स्थानीय कश्मीरी पंडितों समेत माईसुमा इलाके में अनशन पर बैठे।

अनशन पर बैठे यासीन ने कहा कि कश्मीर में सदियों से एक साथ रहने की परंपरा रही है। चाहे वह कश्मीर का कोई भी हिस्सा हो। उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप बनाकर उन्हें तनाव भरे माहौल में रखना चाहती है। यासीन के अनुसार अगर सरकार सच में उन्हें बसाना चाहती है, तो वह उन्हें इंसानियत और भाईचारे के दायरे में रख बसाए।

जेकेएलएफ नेता द्वारा किए गए इस अनशन के दौरान उनका समर्थन करने स्वामी अग्निवेश भी पहुंचे।

अच्छे माहौल को खत्म कर रही सरकार: स्वामी

hoisting pakistani flag in kashmir is not a new thing

स्वामी अग्निवेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार अलग टाउनशिप को स्थापित कर एक अच्छा वातावरण खत्म करना चाहती है। अग्निवेश ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि उनसे लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि अभी भी समय हैं।

मुख्यमंत्री अगर चाहें तो हालात सुधर सकते हैं। इसके बाद जेकेएलएफ नेता यासीन मलिक, स्वामी अग्निवेश और उनके समर्थक बडगाम के नारबल में हुई किशोर की मौत पर उसके घर की ओर बढ़ने लगे। लेकिन वहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया।

इसके साथ ही यासीन मलिक, स्वामी अग्निवेश सहित समर्थकों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। वहीं, जेकेएलएफ के समर्थकों ने नारबल में हुई मौत के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कैंडल मार्च किया। मोमबत्तियां जलाकर और हाथों में मृतक किशोर सुहैल अहमद के फोटो लिए उन्होंने रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed