{"_id":"5a8dabca4f1c1ba3378b548d","slug":"hizbul-terroristmannan-wani-father-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः मन्नान के पिता का वीडियो वायरल, बेटे से की लौट आने की अपील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः मन्नान के पिता का वीडियो वायरल, बेटे से की लौट आने की अपील
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
mannan wani
- फोटो : file photo
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कालर से हिजबुल आतंकी बने मन्नान वानी के पिता चाहते हैं कि उसका बेटा आतंक की राह छोड़कर घर लौटे। वह चाहते हैं उसका बेटा कलम से बेहतर करे न कि बंदूक से। मन्नान के पिता का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है।
विज्ञापन
लगभग 45 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने बेटे से आतंक की राह छोड़कर घर लौटने की भावुक अपील की है। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे को कलम की ताकत से कुछ बेहतर करते हुए देखना चाहता हूं न कि बंदूक से, जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
वीडियो में मन्नान के पिता की आंखों में आंसू साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी तादाद में लोग शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीती 3 जनवरी से एएमयू के लापता छात्र मन्नान वानी की एके 47 राइफल के साथ एक तस्वीर फेसबुक पर वायरल हो गई थी। जिसके मुताबिक मन्नान 5 जनवरी से हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ गया।
विज्ञापन
बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन ने खुद इस बात का एलान किया था कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शोध छात्र मन्नान वानी ने हिजबुल को ज्वाइन किया है।