फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul terrorist Junaid Farooq arrested in Baramulla jammu kashmir

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2020 01:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Feb 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Hizbul terrorist Junaid Farooq arrested in Baramulla jammu kashmir
हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में सेना और बारामुला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने यहां एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन का है। पकड़े गए आतंकी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस आतंकी के पकड़े जाने के बाद कई अहम खुलासे होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

 


बारामुला पुलिस को सूचना मिली कि हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक इलाके में ही छिपा हुआ है। सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन, 29-आरआर और बारामुला पुलिस की संयुक्त टीम ने आतंकी को पकड़ने का अभियान शुरू किया। जिसके लिए इलाके में कई जगह नाकेबंदी की गई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान एक नाके के पास उसे गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली। आतंकी जुनैद फारूक के पास से हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिजबुल आतंकी जुनैद का पकड़ा जाना पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्ञात हो कि घाटी में हिजबुल की कमर लगातार टूटती जा रही है। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की चलते आतंकी किसी भी वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों ने कल रात एक अभियान में लश्कर के आतंकी नावेद अहमद भट उर्फ फुरकान और आकिब यासीन भट को मार गिराया। ये दोनों कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि बारामुला पुलिस ने एक हिजबुल आतंकवादी जुनैद फारूक को भी गिरफ्तार किया है।

सिंह ने कहा कि 2020 में अब तक 12 सफल ऑपरेशन हो चुके हैं, जिसमें 25 आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर में 9 आतंकवादी और जम्मू क्षेत्र में 3-4 आतंकवादी गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 40 से अधिक आतंकवादियों के मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उत्तरी कश्मीर में अभी 19 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय हैं- सुलेमान चौधरी

हिजबुल आतंकी जुनैद फारूक के पकड़ने जाने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर रेंज सुलेमान चौधरी ने कहा कि कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में अभी 19 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में स्थानीय आतंकी बढ़ने की वजह से आतंकवादियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस इलाके में अधिक संख्या में स्थानीय शामिल हो रहे हैं और यह संख्या 19 तक पहुंच गई है।

डीआईजी ने कहा कि सुरक्षाबल सतर्क हैं और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। डीआईजी बारामुला ने ये बातें जुनैद फारूक की गिरफ्तारी के बाद कही। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जवानों ने टापर क्षेत्र में एक नाका लगाया गया था। जहां से आतंकी जुनैद को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आतंकी के कब्जे से एक पिस्तौल(चीन निर्मित), 30 जिंदा कारतूस और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed