फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul pasted threatened posters in Doda

घाटी के बाद अब डोडा में हिजबुल के धमकी भरे पोस्टर, पंचायत चुनाव से दूर रहने की चेतावनी

Mon, 05 Nov 2018 06:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 05 Nov 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
Hizbul pasted threatened posters in Doda
हिजबुल मुजाहिद्दीन - फोटो : SELF
घाटी के बाद अब चिनाब वैली के डोडा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के धमकी भरे पोस्टर रविवार को चस्पा पाए गए। आतंकी संगठन ने लोगों को पंचायत चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दी है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल पोस्टर को जब्त करते हुए 13 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चिनाब वैली में लगातार आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। किश्तवाड़ में पिछले सप्ताह आतंकियों ने भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन


जिले के काश्तीगढ़ ब्लाक के धंढाल व गुरमाल इलाके में पोस्टर चस्पा पाए गए। पंचायत चुनाव में खलल डालने संबंधी पोस्टर की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों में विश्वास बनाए रखने के लिए गश्त तेज कर दी। साथ ही आश्वस्त किया कि पोस्टर चिपकाने वाले जल्द धरे जाएंगे। पोस्टर चस्पा होने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है।  ज्ञात हो कि पंच व सरपंच की 88 सीटों के लिए 232 लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed