{"_id":"5bdf951cbdec2265a1062045","slug":"hizbul-pasted-threatened-posters-in-doda","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी के बाद अब डोडा में हिजबुल के धमकी भरे पोस्टर, पंचायत चुनाव से दूर रहने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी के बाद अब डोडा में हिजबुल के धमकी भरे पोस्टर, पंचायत चुनाव से दूर रहने की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिद्दीन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के बाद अब चिनाब वैली के डोडा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के धमकी भरे पोस्टर रविवार को चस्पा पाए गए। आतंकी संगठन ने लोगों को पंचायत चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दी है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल पोस्टर को जब्त करते हुए 13 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चिनाब वैली में लगातार आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। किश्तवाड़ में पिछले सप्ताह आतंकियों ने भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जिले के काश्तीगढ़ ब्लाक के धंढाल व गुरमाल इलाके में पोस्टर चस्पा पाए गए। पंचायत चुनाव में खलल डालने संबंधी पोस्टर की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों में विश्वास बनाए रखने के लिए गश्त तेज कर दी। साथ ही आश्वस्त किया कि पोस्टर चिपकाने वाले जल्द धरे जाएंगे। पोस्टर चस्पा होने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है। ज्ञात हो कि पंच व सरपंच की 88 सीटों के लिए 232 लोगों ने नामांकन किया है।