फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul Mujahideen terrorist arrested with foreign pistol in Poonch

Jammu: पुंछ में हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, सक्रिय पाक व्हाट्सएप नंबर मिला

Thu, 01 Aug 2024 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Aug 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
Hizbul Mujahideen terrorist arrested with foreign pistol in Poonch
हिज्बुल का ओजीडब्ल्यू - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राइफल की रोमियो फोर्स ने पुंछ में बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान में जम्मू और कश्मीर के पुंछ के मगनार इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक सक्रिय सहयोगी को पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम) आतंकवादी सहयोगी मोहम्मद खलील को 30 जुलाई को पुंछ के मगनार में पकड़ा था। वह पुलिस हिरासत में है। उसके पास से एक विदेशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि एक सक्रिय पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर का पता लगाया गया है, जिसके माध्यम से एक हैंडलर मोहम्मद खलील को काम दे रहा था। 
विज्ञापन


हिज्बुल का ओजीडब्ल्यू दस दिन पुलिस रिमांड पर
सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के ओजीडब्ल्यू को बुधवार को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हिज्बुल मुजाहिदीन के ओजीडब्ल्यू मोहम्मद खलील लोन निवासी जिला बांदीपोरा कश्मीर को देर रात पुंछ थाने में लाया गया था। यहां से उसे बुधवार सुबह स्वास्थ्य जांच के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसके खिलाफ पुंछ थाने में मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ओजीडब्ल्यू को पुंछ सेशन न्यायालय में सेशन जज के समक्ष पुलिस रिमांड के लिए पेश किया। यहां आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले और उनकी संगीनता को देखते हुए सेशन जज ने ओजीडब्ल्यू को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

गौरतलब है कि कश्मीर निवासी ओजीडब्ल्यू मोहम्मद खलील लोन पुंछ के मंगनाड़ में नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों के लिए ड्रोन से भेजे जाने वाले हथियारों की खेप लेने के लिए आया था। तलाशी के दौरान वह सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed