{"_id":"5ea1cc2c8ebc3e9092148a42","slug":"hizbul-mujahideen-terrorist-arrested-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में हिजबुल आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में हिजबुल आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद
Thu, 23 Apr 2020 10:41 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले से पुलिस ने गुरुवार को हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसकी शिनाख्त शाकिर अली निवासी दमहाल हांजीपोरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर कुलगाम पुलिस ने 34 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ 18 बटालियन के साथ आतंकी को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर नाका लगा रखा था। निहामा में लगाए गए नाके पर यह आतंकी दिखाई दिया। इसे गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा बल आगे बढ़े तो उसने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंककर भागने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया और पकल लिया। उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक बंदूक और छह गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया आतंकी 14 अप्रैल को घर से लापता होकर आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। वह इससे पहले भी 2018 में आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले ही पकड़ लिया गया था। ठोस सबूत न होने के कारण उसे रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन